Sri Lanka vs New Zealand 1st T20 2024 Preview: पहले टी20 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगी काटे की टक्कर, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग की जानकारी

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 9 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अपने घर में शानदार प्रदर्शन कर रही है.

SL vs NZ (Photo: @BLACKCAPS)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st T20 2024 Preview: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 9 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अपने घर में शानदार प्रदर्शन कर रही है. श्रीलंका ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2-1 से टी20 सीरीज और वनडे सीरीज में करारी शिकस्त दी. ऐसे में फिर एक बार श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम भारत को 3-0 से टेस्ट सीरीज हराने के बाद इस सीरीज में उतरेगी. कीवी टीम के लिए श्रीलंका को उसके घर में हराना इतना आसान नहीं होगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक सीरीज देखने को मिल सकती है. यह भी पढें: AFG vs BAN 2nd ODI 2024 Dream11 Team Prediction: दूसरे वनडे में बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा जामने के इरादे से उतरेगी अफगानिस्तान, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम टी20 में 23 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. इसे इतना पता चलता है की कीवी टीम ज्यादा मजबूत है. हालांकि श्रीलंका को उसके घर में हराना इतना आसान नहीं होगा.

पिच रिपोर्ट

दांबुला की पिच आमतौर पर स्पिनरों के अनुकूल होती है, क्योंकि इसकी सतह सूखी होती है और उछाल कम होता है. इसलिए बल्लेबाजों के लिए रन बनाना थोड़ा चुनौती पूर्ण साबित हो सकता है. इसके अलावा नई गेंद से शुरूआती ओवर में तेज गेंदबाजों को भी स्विंग मिल सकता हैं. हालांकि, यह रात का खेल है, इसलिए गेंद बल्ले पर बेहतर तरीके से आ सकती है. टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच में मुख्य खिलाड़ी(Key Players): कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, चैरिथ असलांका, कुसल परेरा, (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज़ पथुम निसांका और मिशेल सेंटनर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. बाकी वैसे दोनों टीमों के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. जो गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. इसके अलावा दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंका: कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, चैरिथ असलांका, कुसल परेरा, अविक्षा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, मथीशा पथिराना, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा, असिथा फर्नांडो

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\