Sri Lanka vs New Zealand 1st T20 2024 Live Streaming: पहले टी20 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 9 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अपने घर में शानदार प्रदर्शन कर रही है.

SL vs NZ (Photo: @BLACKCAPS)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st T20 2024 Live Streaming: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 9 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अपने घर में शानदार प्रदर्शन कर रही है. श्रीलंका ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2-1 से टी20 सीरीज और वनडे सीरीज में करारी शिकस्त दी. ऐसे में फिर एक बार श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम भारत को 3-0 से टेस्ट सीरीज हराने के बाद इस सीरीज में उतरेगी. कीवी टीम के लिए श्रीलंका को उसके घर में हराना इतना आसान नहीं होगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक सीरीज देखने को मिल सकती है. यह पढें: Afghanistan vs Bangladesh, 2nd ODI Live Streaming In India: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल

9 नवंबर, 2024: पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे, दांबुला

10 नवंबर, 2024: दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे, दांबुला

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा?

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला आज यानी 9 नवंबर को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच कहां देखें?

भारत में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टी20आई सीरीज 2024 का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फैनकोड ऐप पर उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से पहले टी20 मैच का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड 

न्यूजीलैंड टीम: टिम रॉबिन्सन, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (डब्ल्यू), मिशेल सेंटनर (सी), जोश क्लार्कसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जैकरी फॉल्क्स, नाथन स्मिथ, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, दिनेश चांडीमल, चैरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, असिथा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, भानुकरे राजपक्षे, जेफ वेंडरसे, कामिंडु मेंडिस, चामिंडु विक्रमसिंघे, महेश थीक्षाना

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड