Sri Lanka vs New Zealand 1st ODI 2024 Live Streaming: पहले वनडे में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जाएगा.

SL vs NZ (Photo: @OfficialSLC/@BLACKCAPS)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st ODI 2024 Live Streaming: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. ऐसे में अब वनडे सीरीज पर सभी की निगाहें हैं. श्रीलंका ने हाल ही में वेस्टइंडीज और भारत को अपने घर पर वनडे सीरीज में हराया था. ऐसे में न्यूजीलैंड को भी एक कड़ी चुनौती दे सकती है. यह भी पढें: WI vs BAN Test Series 2024 Schedule: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेली जाएगी रोमांचक टेस्ट सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

वनडे सीरीज में श्रीलंका की कमान चरित असलांका के कंधों पर होगी. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज की वनडे टीम में वापसी हुई है. जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिशेल सेंटनर के हाथों में होगी. कीवी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज मिच हे और ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को पहली बार शामिल किया गया है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा?

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला 13 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कहां देखें?

भारत में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2024 का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी टीवी चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फैनकोड ऐप पर उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से पहले वनडे मैच का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

श्रीलंका वनडे टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल जनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडू मेंडिस, जनिथ लियानागे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), निशान मदुष्का (विकेटकीपर), दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुष्का, मोहम्मद शिराज

न्यूजीलैंड वनडे टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी,  एडम मिल्ने, जैक फाउलकेस, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, विल यंग

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\