SL vs IND: यहां पढ़ें श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने Shikhar Dhawan के लिए क्या रखी अपनी राय

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज शिखर धवन के लिए टी20 विश्व कप को देखते हुए काफी अहम है. लक्ष्मण ने कहा, "मुझे लगता है कि सीमित ओवर के क्रिकेट में प्रदर्शन करने का फल धवन को मिलना चाहिए.

शिखर धवन (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 3 जुलाई: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज शिखर धवन के लिए टी20 विश्व कप को देखते हुए काफी अहम है. लक्ष्मण ने कहा, "मुझे लगता है कि सीमित ओवर के क्रिकेट में प्रदर्शन करने का फल धवन को मिलना चाहिए. वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. लेकिन धवन को टी20 विश्व को देखते हुए इस अवसर का फायदा उठाना होगा."

उन्होंने कहा, "टीम में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी है क्योंकि रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ओपनर के तौर पर हैं. विराट कोहली भी कह चुके हैं कि वह टी20 प्रारूप में ओपनिंग करना चाहते हैं. ऐसे में धवन को रन बनाने होंगे." लक्ष्मण ने कहा, "भारतीय टीम का कप्तान बनना सुखद है और हर कोई देश का नेतृत्व करने पर गर्व महसूस करता है. लेकिन हमेशा स्कोर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिससे टीम में जगह सुरक्षित हो सके."

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के वो 3 सितारे जिन्होंने मैदान में बेखौफ होकर मचाया गदर, इस लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा, "धवन मजा करना पसंद करते हैं. आप जब भी उनसे मिलेंगे तो वह हमेशा हंसते हुए रहते हैं. युवा खिलाड़ियों को उनके साथ अच्छा लगेगा." भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई को कोलंबो में पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\