Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st T20I Match: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 30 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इस मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की टीम में वापसी हुई है. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England, 1st T20I Match Key Players To Watch Out: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
हाल ही में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए अपने पिछले पांच मुकाबलों में श्रीलंकाई टीम को सिर्फ दो जीत मिली हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की टीम की सभी कमियों को दूर करके विश्व कप में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहेंगे. दूसरी ओर, इंग्लैंड ने पिछले पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में से एक भी मैच नहीं हारा है. हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली टीम इस तीन मैचों की सीरीज को भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी तीसरी ट्रॉफी जीतने की संभावना बढ़ाने के लिए अभ्यास मैच के तौर पर इस्तेमाल करेगी.
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड टी20 हेड-टू-हेड (SL vs ENG T20I Head To Head Record)
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 14 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई है. इस मुकाबले का टर्निंग पॉइंट मिडिल ओवर्स हो सकते हैं. अगर श्रीलंका के स्पिनर्स इंग्लैंड के बड़े हिटर्स को रोक लेते हैं, तो मैच का रुख पलट सकता है. वहीं अगर इंग्लैंड ने स्पिन को आसानी से खेल लिया, तो बड़ा स्कोर बनना तय है.
श्रीलंका और इंग्लैंड के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के हालिया प्रदर्श
साल 2025 में श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन औसत रहा हैं. टीम ने साल में 19 मुकाबले खेले, जिनमें 10 में जीत और 9 में हार मिली. हालांकि अहम मैचों में चूक के कारण श्रीलंका एशिया कप के फाइनल में जगह नहीं बना सका हैं. बल्लेबाज़ी में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा ने अहम योगदान दिया, जबकि गेंदबाज़ी में दुष्मंथा चमीरा और वानिंदु हसरंगा सबसे प्रभावी रहे.
वहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम का टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन शानदार रहा हैं. इंग्लैंड ने 2025 में 13 मैच खेले, जिनमें 8 जीते और 5 हारे हैं. कप्तान जोस बटलर बेहतरीन फॉर्म में रहे और फिल साल्ट ने उनका अच्छा साथ दिया. गेंदबाज़ी मेंआदिल रशीद और लियाम डॉसन की जोड़ी ने विपक्षी बल्लेबाज़ों को खूब परेशान किया.
पल्लेकेले स्टेडियम में 2025 में बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों का मिला-जुला प्रदर्शन
साल 2025 में पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. इस मैदान पर औसत पहली पारी का स्कोर 154 रन रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, रात के मैचों में लक्ष्य का पीछा करना फायदेमंद साबित हुआ है, जहां 53.8 प्रतिशत मुकाबले चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं. गेंदबाज़ी की बात करें तो पल्लेकेले की परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाज़ ज्यादा प्रभावी नजर आए हैं. स्पिनर्स ने 26.03 की औसत से विकेट लिए और हर 20.3 गेंदों में सफलता हासिल की. वहीं तेज़ गेंदबाज़ों के लिए हालात थोड़े मुश्किल रहे, जिन्होंने 28.19 की औसत से विकेट लिए और उन्हें एक विकेट के लिए 18.6 गेंदें करनी पड़ीं.
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), जेनिथ लियानगे, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY