Sri Lanka vs Bangladesh, 3rd T20 Match Colombo Pitch And Weather Report: तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या बांग्लादेश के गेंदबाज रचेंगे इतिहास, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
आज होने वाला मैच फाइनल होगा. मौजूदा सीरीज श्रीलंका में खेली जा रही है. श्रीलंका में अब तक इन दोनों टीमों के बीच टी20 इतिहास में सात मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें बांग्लादेश ने मेजबान टीम को उसी के घर में 4 बार शिकस्त दी है, जबकि श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों में जीत मिली है. बांग्लादेश की टीम इतिहास रचने के दहलीज पर खड़ी हैं.
Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 3rd T20 Match Colombo Pitch And Weather Report: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 16 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को 83 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. इस टी20 सीरीज में श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: SL vs BAN 3rd T20I 2025 Preview: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका आखिरी टी20 होगा निर्णायक मुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
आज होने वाला मैच फाइनल होगा. मौजूदा सीरीज श्रीलंका में खेली जा रही है. श्रीलंका में अब तक इन दोनों टीमों के बीच टी20 इतिहास में सात मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें बांग्लादेश ने मेजबान टीम को उसी के घर में 4 बार शिकस्त दी है, जबकि श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों में जीत मिली है. बांग्लादेश की टीम इतिहास रचने के दहलीज पर खड़ी हैं.
दूसरे टी20 मुकाबले का हाल
दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 177 रन बनाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 178 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में महज 94 रन पर सिमट गई.
टी20 में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकार्ड्स (SL vs BAN Head to Head Records)
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अब तक का आमना-सामना काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 16 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से श्रीलंका ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश ने 6 बार बाज़ी मारी है. दोनों के बीच अब तक कोई भी मैच बिना नतीजे के समाप्त नहीं हुआ है.
आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट(R Premadasa Stadium Pitch Report)
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 16 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका को अब तक चार टी20 मुकाबलों में सिर्फ एक बार जीत मिल पाई है. इस मैदान पर बल्लेबाज रन तो बनाएंगे लेकिन साथ ही उन्हें गेंदबाजों की कड़ी चुनौती का सामना भी करना पड़ेगा. हाल में इन दोनों टीमों के बीच हुई वनडे सीरीज के दौरान कोलंबो के मैदान पर दो मैच खेले गए थे जिसमें चारों पारियों में दोनों टीमें ऑल-आउट हुई थीं. इससे ये साफ पता चलता है कि यहां गेंदबाजों का कैसा दबदबा रहने वाला है. कोलंबो के टी20 मैचों में अब तक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 19 बार जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 27 मैच अपने नाम करने में सफलता हासिल की है. टॉस जीतने वाली टीम के पहले गेंदबाजी करने की संभावना है.
कोलंबो के मौसम का हाल (Colombo Weather Today)
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 16 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलंबो में पिछले कई दिनों से मौसम खराब है और आज भी भारी बारिश की चेतावनी है. कोलंबो में आज फिलहाल 65 फीसदी बारिश का अनुमान है और उमस भी बहुत होने वाली है. आज कोलंबो का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने, जेफरी वांडरसे, महीश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा.
बांग्लादेश: परवेज़ हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान.
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

