Sri Lanka vs Bangladesh, 1st Test Match Key Players To Watch Out: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच कल से खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया था जिसमें नजमुल हुसैन शांतो नए डब्ल्यूटीसी के नए सीजन में टीम की कप्तानी जारी रखेंगे. दूसरी तरफ, घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से हार के बाद, श्रीलंका ने अपनी 18 सदस्यीय टीम में बड़े बदलाव किए हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा को भी टीम में जगह मिली है.

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 1st Test Match Key Players To Watch: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र की शुरुआत 17 जून से होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच कल यानी 17 जून से खेला जाएगा. यह मुकाबला गाले (Galle) के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. इस बहुप्रतीक्षित दौरे में दोनों टीमें टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी20 मुकाबलों में भी आमने-सामने होंगी. पहले चरण में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिनके बाद सीमित ओवरों की सीरीज का शेड्यूल जारी किया जाएगा. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी एक बार फिर नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) के हाथों में होगी, जबकि श्रीलंका की कमान अनुभवी ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) को सौंपी गई है. यह भी पढ़ें: Netherlands vs Nepal, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

मेजबान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज आखिरी बार श्रीलंका की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में खेलने उतरेंगे. बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच गाले में 17 जून से 21 जून के बीच खेलेगी. इसके बाद दोनों टीमें दूसरा टेस्ट के लिए कोलंबो में आमने सामने होंगी. यह मुकाबला 25 जून से 29 जून के बीच खेला जाना है.

इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया था जिसमें नजमुल हुसैन शांतो नए डब्ल्यूटीसी के नए सीजन में टीम की कप्तानी जारी रखेंगे. दूसरी तरफ, घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से हार के बाद, श्रीलंका ने अपनी 18 सदस्यीय टीम में बड़े बदलाव किए हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा को भी टीम में जगह मिली है.

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (SL vs BAN Head To Head)

टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. श्रीलंका की टीम ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, बांग्लादेश को महज एक मैच में जीत मिली हैं. वहीं, पांच मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला हैं.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

एंजेलो मैथ्यूज: श्रीलंका के स्टार आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने पिछले 9 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 703 रन बनाए हैं. इस दौरान एंजेलो मैथ्यूज की औसत 43.94 और स्ट्राइक रेट 60.03 है. यह एंजेलो मैथ्यूज के खेल में निरंतरता और बेहतरीन तकनीक को दर्शाता है.

कामिंडु मेंडिस: श्रीलंका के युवा स्टार बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस ने 10 मैचों में 703 रन बनाए हैं, जिसमें उनकी औसत 37 और स्ट्राइक रेट 64.79 का है. कामिंडु मेंडिस की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी और ठोस तकनीक ने श्रीलंका को कई बार मजबूत शुरुआत दी है.

अकिला धनंजय: गेंदबाजी में अकिला धनंजय ने गजब का प्रदर्शन किया है. अकिला धनंजय ने पिछले तीन मुकाबलों में 12 विकेट चटकाए हैं. अकिला धनंजय की इकॉनमी 4.1 और स्ट्राइक रेट 34.81 है.

नजमुल हुसैन शान्तो: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने पिछले 10 मैचों में 38.11 की औसत और 82.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 247 रन बनाए हैं. नजमुल हुसैन शान्तो का अनुभव और स्थिरता बांग्लादेश के लिए पारी को संभालने में अहम भूमिका निभा सकती है.

तैजुल इस्लाम: बांग्लादेश के गेंदबाज तैजुल इस्लाम ने पिछले 9 मैचों में 8.28 की इकॉनमी से 16 विकेट लिए हैं. तैजुल इस्लाम की तेज़ गेंदबाजी ने नई गेंद से विकेट दिलाने के अलावा डेथ ओवरों में भी प्रभावी प्रदर्शन किया है.

मोमिनुल हक: बांग्लादेश के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने पिछले 8 मैचों में 191 रन बनाए हैं. हालांकि मोमिनुल हक का प्रदर्शन औसत रहा है, लेकिन उनमें पारी की शुरुआत में टीम को मजबूती देने की क्षमता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

श्रीलंका: पथुम निसांका, पवन रथनायके, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (सी), दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, कासुन राजिथा, असिथा फर्नांडो, अकिला धनंजय.

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, लिटन दास, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, जेकर अली (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, खालिद अहमद.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

bangladesh bangladesh national cricket team Dhananjaya de Silva Galle Galle International Stadium Galle International Stadium Pitch Report Galle Pitch Report galle weather Galle Weather Report Najmul Hossain Shanto SL vs BAN 1st Test SL vs BAN 1st Test Day 1 Scorecard SL vs BAN Day 1 Pitch Report SL vs BAN Day 1 Weather SL vs BAN Live Toss SL vs BAN Pitch Report SL बनाम BAN दिन 1 पिच रिपोर्ट SL बनाम BAN दिन 1 मौसम SL बनाम BAN पहला टेस्ट SL बनाम BAN पहला टेस्ट दिन 1 स्कोरकार्ड SL बनाम BAN लाइव टॉस Sri Lanka sri lanka national cricket team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Sri Lanka vs Bangladesh Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test Day 1 Score Sri Lanka vs Bangladesh Head To Head Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Live Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Streaming In India Sri Lanka vs Bangladesh Live Toss Update Sri Lanka vs Bangladesh Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Stats Where To Watch Sri Lanka vs Bangladesh एसएल बनाम BAN पिच रिपोर्ट गॉल गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट गॉल पिच रिपोर्ट गॉल मौसम गॉल मौसम रिपोर्ट धनंजय डी सिल्वा नजमुल हुसैन शान्तो बांग्लादेश बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम श्रीलंका श्रीलंका बनाम बांग्लादेश श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

\