क्रिकेट

Sri Lanka vs Australia 1st ODI 2025 Live Streaming: आज श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे, नए खिलाड़ियों पर होगी निगाहें; जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला वनडे आज यानी 12 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका की कमान चारिथ असलंका के हाथों में होगी.

Sri Lanka vs Australia 1st ODI 2025 Live Streaming: आज श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे, नए खिलाड़ियों पर होगी निगाहें; जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
Sri Lanka (Photo: @OfficialSLC)

Sri Lanka National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st ODI 2025 Live Streaming: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला वनडे आज यानी  12 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका की कमान चारिथ असलंका के हाथों में होगी. जबकि ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे. दोनों टीमों के  जो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह सीरीज काफी अहम है. खासकर ऑस्ट्रेलिया के लिए जहां नए चेहरों को मौका दिया गया. जीनेक उपर सभी की निगाहें. वहीं श्रीलंका अपने पिछले तीन वनडे घरेलु सीरीज में बड़ी टीमों को हरायी है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को मेजबान टीम से एक कड़ी चुनौती मिलेगी.

यह भी पढें: India vs England 3rd ODI 2025 Live Streaming: आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे, विराट कोहली के ऊपर होगी निगाहें; यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच रोमांचक वनडे सीरीज देखने को मिल सकती है. ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई बड़े बदलाव भी हुए हैं. प्रमुख खिलाड़ी पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मार्कस स्टोइनिस को टीम से बाहर कर दिया गया है. वहीं कई नए चेहरों को मौका दिया गया है.

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे कब खेला जाएगा?

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे आज यानी 12 फरवरी बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे कहां देखें?

बता दें की भारत में टीवी पर श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज़ का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप, फैनकोड ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से पहले वनडे मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड 

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिन्दु मेंडिस, कुसल मेंडिस, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, चैरिथ असलांका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद शिराज, ईशान मलिंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, निशान मदुष्का

ऑस्ट्रेलिया: स्टीवन स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, मिशेल स्टार्क, कूपर कोनोली, सीन एबॉट, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन, आरोन हार्डी, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2025 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).