क्रिकेट

Sri Lanka Test Squad Against New Zealand 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टेस्ट टीम का किया ऐलान, निशान मदुश्का बाहर, ओशादा फर्नांडो की हुई वापसी

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 18 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज आगाज होगा. इस सीरीज का पहला मुकाबला 18 से 23 सितंबर तक खेला जाएगा. जबकि दूसरा और आखिरी टेस्ट 26 सितंबर से खेला जाएगा.

Sri Lanka Test Squad Against New Zealand 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टेस्ट टीम का किया ऐलान, निशान मदुश्का बाहर, ओशादा फर्नांडो की हुई वापसी
SL Test Squad (Photo: @OfficialSLC)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Test Squad 2024: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 18 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज आगाज होगा. इस सीरीज का पहला मुकाबला 18 से 23 सितंबर तक खेला जाएगा. जबकि दूसरा और आखिरी टेस्ट 26 सितंबर से खेला जाएगा. दोनों टेस्ट मैच गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेले जाएंगे. इस बीच टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. ओशादा फर्नांडो को टेस्ट क्रिकेट मे लगभग एक साल से अधिक समय के बाद टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज निशान मदुश्का को निसाला थारका और कसुन राजिथा के साथ टीम में शामिल नहीं किया गया. यह भी पढें: Sri Lanka vs New Zealand Test Series 2024 Live Streaming: गल्ले के ऐतिहासिक मैदान पर श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी रोमांचक टेस्ट सीरीज, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

बता दें की श्रीलंका की टीम ने हाल ही में इंग्लैंड का दौरान किया था. जहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम एक टेस्ट मैच के लिए हाल ही में भारत आई थी. लेकिन बारिश के कारण टेस्ट मैच रद्द हो गया. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक टेस्ट सीरीज देखने को मिल सकती हैं.

श्रीलंका और टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: पहला टेस्ट 18 से 23 सितंबर (गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, सुबह 10 बजे से)

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: दूसरा टेस्ट 26 से 30 सितंबर (गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, सुबह 10 बजे से).

दोनों टीमों की स्क्वाड

श्रीलंका टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समाराविक्रमा, ओशादा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, जेफरी वेंडरसे, मिलान रथ्नायके

न्यूज़ीलैंड टीम: टिम साउथी (कप्तान), टॉम लैथम (उप-कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विलियम ओ'रूर्के, अजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, केन विलियमसन, विल यंग

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2024 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).