क्रिकेट

SL vs NZ 2nd Test 2024 Day 2 Live Streaming: श्रीलंका को मिली बेहतरीन शुरुआत, न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों को वापसी की उम्मीद, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें मुकाबलें का लाइव प्रसारण

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले का आधिकारिक प्रसारण राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका(SL vs NZ) दूसरे टेस्ट 2024 मैच के दूसरे दिन का खेल लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव(SonyLiv) और फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

SL vs NZ 2nd Test 2024 Day 2 Live Streaming: श्रीलंका को मिली बेहतरीन शुरुआत, न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों को वापसी की उम्मीद, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें मुकाबलें का लाइव प्रसारण
SL vs NZ (Photo: @OfficialSLC/@BLACKCAPS)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd Test 2024 Day 2 Live Telecast: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 26 सितंबर से यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के टीम का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका सस्ते में पवेलियन लौट गए. इसके बाद दिमुथ करुणारत्ने और दिनेश चांडीमल ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने बीच शतकीय साझेदारी हुई. पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 90 ओवरों में तीन विकेट खोकर 306 रन बना लिए हैं. इस बीच, श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल का प्रसारण संबंधित जानकरी के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: पहले दिन का खेल खत्म, दिनेश चांडीमल के शतकीय पारी से श्रीलंका ने बनाए 306 रन; यहां देखें स्कोरकार्ड

एंजेलो मैथ्यूज नाबाद 78 रन और कामिंडु मेंडिस नाबाद 51 रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंका की तरफ से दिनेश चांडीमल ने सबसे ज्यादा 111 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान दिनेश चांडीमल ने 16 चौके जड़ें. दिनेश चांडीमल के इस शानदार पर का अंत ग्लेन फिलिप्स ने किया. दिनेश चांडीमल के अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने 78 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स और कप्तान टिम साउदी को एक-एक विकेट मिले.

श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड(SL vs NZ Test) दूसरे टेस्ट मैच क दूसरे दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 26 सितंबर(गुरुवार) से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में  खेला जा रहा है. न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका(SL vs NZ) दूसरे टेस्ट 2024 मैच के दूसरे दिन का खेल भारतीय समयनुसार सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा.

श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल टीवी पर टेलीकास्ट कहां देखें?

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहले मुकाबले आधिकारिक प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका(SL vs NZ) दूसरे टेस्ट 2024 मैच के दूसरे दिन का खेल सीधा प्रसारण सोनी टेन 1 एसडी/एचडी पर देख सकेंगे. इसके स्ट्रीमिंग संबंधित जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करे.

श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरे टेस्ट मैच के दूसरेदिन का खेल स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले का आधिकारिक प्रसारण राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका(SL vs NZ) दूसरे टेस्ट 2024 मैच के दूसरे दिन का खेल लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव(SonyLiv) और फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2024 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).