SRH vs KKR, IPL 2026 45th Match Rajiv Gandhi Stadium Pitch Report: राजीव गांधी स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीजन की पहली भिड़ंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया था.
Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 45th Match Rajiv Gandhi Stadium Pitch Report: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है. हैदराबाद की टीम बेहतरीन फॉर्म में है जिसमें लगातार पांच जीत की एक स्ट्रीक भी शामिल है. दूसरी ओर, कोलकाता आठवें स्थान पर है. लगातार पांच हार के मुश्किल दौर से गुजरने के बाद, केकेआर ने दो कड़े मुकाबले जीतकर शानदार वापसी की है. कोलकाता की टीम इस वापसी की लय को बरकरार रखते हुए, इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajikya Rahane) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: SRH vs KKR, IPL 2026 45th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू