SRH vs KKR, IPL 2026 45th Match Live Score Update: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 45th Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH vs KKR) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 3 में हार का सामना किया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 मुकाबलों में 2 जीत और 5 हार झेली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: SRH vs KKR, IPL 2026 45th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी है. टीम ने अब तक 9 मुकाबलों में 6 जीत हासिल की है और शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने खराब शुरुआत के बाद वापसी के संकेत दिए हैं और यह मुकाबला जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team Match Scorecard)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में सुनील नारायण और वैभव अरोड़ा टीम को मजबूती देते हैं.

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.