SRH vs DC 11th IPL Match 2020: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले खास रणनीति के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं मनीष पांडे, देखें वीडियो
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 11वें मुकाबले में 29 सितंबर यानि आगामी मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला विजय रथ पर सवार दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. दोनों टीमों का यह मैच अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आगामी मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे ने बल्ले के बजाय फुटबॉल खेलकर प्रैक्टिस किया.
SRH vs DC 11th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 11वें मुकाबले में 29 सितंबर यानि आगामी मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला विजय रथ पर सवार दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ है. दोनों टीमों का यह मैच अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेला जाएगा. आगामी मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) ने बल्ले के बजाय फुटबॉल खेलकर प्रैक्टिस किया. पांडे के इस प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.
आईपीएल 2020 में मनीष पांडे के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो उन्होंने हैदराबाद के लिए खेले गए अबतक दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. पांडे ने रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ 33 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली. वहीं उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. पांडे ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 38 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए.
बता दें कि मनीष पांडे ने अबतक आईपीएल में 132 मैच खेलते हुए 122 इनिंग्स में 120.8 की स्ट्राइक रेट से 2928 रन बनाए हैं. आईपीएल में मनीष पांडे के नाम एक शतक और 16 अर्धशतक दर्ज है. आईपीएल में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 114 रन है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2020 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

