पाकिस्तान से मिली हार से आहत हैं दक्षिण अफ्रीकी कोच Mark Boucher

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने कहा है कि हाल ही में अपने घर में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज में टीम की हार से वह बेहद 'आहत' हैं.

Photo Credits: PTI

जोहान्सबर्ग, 18 अप्रैल (आईएएनएस):  दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने कहा है कि हाल ही में अपने घर में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज में टीम की हार से वह बेहद 'आहत' हैं. दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज के अंतिम दो मैचों में अपने मुख्य खिलाड़ियों के बिना ही खेलना पड़ा था, जोकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए भारत चले गए थे. यह भी पढ़ें: IPL 2021 DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन का बड़ा बयान, कहा- अब मैं बड़े शॉट खेलने से नहीं डर रहा हूं

क्रिकइंफों ने बाउचर के हवाले से कहा, "मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और मुझे लेना भी चाहिए. मैं इससे दूर नहीं भागता. मैं आहत हूं, मैं इस समय बेहद आहत हूं, जैसा कि बाकी प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ भी है. हमने इसमें बहुत मेहनत और प्रयास किया. लेकिन मुझे इससे कोई घबराहट नहीं है, क्योंकि मुझे समझ में आ रहा है कि हमें पिछले कुछ समय में कुछ प्रयास करने की परिस्थितियां दी गई हैं और हम कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे." यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2021 से पहले सबसे बड़ी खबर, रिटायरमेंट ख़त्म कर मैदान में उतर सकते हैं एबी डी विलियर्स

दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से और टी20 सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. बाउचर ने कहा, "मैं कोई बहाना नहीं बना रहा हूं. हम अभी भी कोशिश करते हैं और जो भी खिलाड़ी मैदान में होते हैं, हम उनके साथ साथ जीतते हैं, लेकिन यह कठिन रहा है. बहुत सारी सकारात्मकताएं आई हैं. जो अवसर दिए गए हैं, उनमें से कुछ खिलाड़ियों ने इसे भुनाया है."

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट