South Africa Women vs England Women, 3rd T20I Live Streaming In India: साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत के लिए 20 ओवर में 205 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 168 रन ही बना सकी.

SA W vs ENG W (Photo: @englandcricket/@ProteasWomenCSA)

South Africa Women National Cricket Team vs England Women National Cricket Team 3rd T20I 2024 Live Streaming: साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा टी20 आज यानी 30 नवंबर को खेल जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 36 रनों से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं. SA W vs ENG W 2nd T20I 2024 Scorecard: दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका ने को 36 रनों से हराया, सीरीज में 2-0 से बनाई अजय बढ़त; सारा ग्लेन ने झटके 4 विकेट

दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत के लिए 20 ओवर में 205 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 168 रन ही बना सकी. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. पहले दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा.

पिछले मैच में नाडिन डी क्लार्क ने 21 गेंदों में 32 रनों की तेज पारी खेली, जबकि सिनालो जाफ्ता ने निचले क्रम में योगदान दिया. हालांकि, टीम की गेंदबाजी चिंता का विषय बना हुआ है. पिछले मैच में सभी गेंदबाजों की इकोनॉमी 9 से ज्यादा रही. दूसरी तरफ, इंग्लैंड महिला टीम सीरीज में अपनी ताकत दिखा चुकी है. इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट के अगुवाई में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. डेनियल वायट और नेट सिवर-ब्रंट की शानदार पारियों ने पिछले मैच में इंग्लैंड को आसान जीत दिलाई. गेंदबाजी में सारा ग्लेन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका महिला और इंग्लैंड महिला की टीम टी20 में अब तक 27 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इंग्लैंड ने 26 में से 22 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि साउथ अफ्रीका को सिर्फ 4 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. इसे इतना पता चलता है की इंग्लैंड की ज्यादा मजबूत है. ऐसे में साउथ अफ्रीका टीम को अपने घर में जीतने के अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच तीसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?

साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच तीसरा टी20 मैच आज यानी 30 नवंबर को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच तीसरा टी20 मैच कहां देखें?

बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि महिला टी20 सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. ऐसे में फैंस यहां से पहले टी20 मैच के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, फे टुनिक्लिफ, ऐनेरी डर्कसेन, क्लो ट्रायॉन, नोंडुमिसो शांगासे, नाडिन डी क्लार्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), एलिज़ मैरी मार्क्स, नोंकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी.

इंग्लैंड: माया बाउचर, डेनियल वायट-हॉज, सोफिया डंकले, नेट सिवर-ब्रंट, हीदर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन फिलर.

Share Now

संबंधित खबरें

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को दिया 155 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

DC vs UPW, WPL 2026 7th Match Prediction: नवी मुंबई में आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs UPW, WPL 2026 7th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में यूपी वारियर्स के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\