South Africa vs Sri Lanka Tests Stats: टेस्ट में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच कुछ ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी के नाम

South Africa National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Test Stats: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 नवंबर से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डरबन(Durban) के किंग्समीड(Kingsmead) में खेला जाएगा.

SA vs SL (Photo: @OfficialSLC/@ProteasMenCSA)

South Africa National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Test Stats: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 नवंबर से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डरबन(Durban) के किंग्समीड(Kingsmead) में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका टीम हाल ही में बांग्लादेश को उसी के घर में 2-0 से टेस्ट सीरीज में रौंद कर आ रही है. ऐसे में टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा और श्रीलंका को पहल टेस्ट में हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा के हाथों में होगी, जो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. इसके अलावा पहले टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने अपने प्लेइंग 11 का ऐलान भी कर दिया है.साउथ अफ्रीका की प्लेइंग में टेम्बा बावुमा के अलावा टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स कागिसो रबाडा, केशव महाराज जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया है. यह भी पढें: South Africa vs Sri Lanka 1st Test 2024 Day 1 Live Streaming: आज से साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा पहला टेस्ट, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में एक बड़ी दावेदार है. हालांकि इसके लिए उन्हें साउथ अफ्रीका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हराना होगा. इस टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी धनंजय डी सिल्वा करेंगे. इसके अलावा पथुम निसांका, दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिन्दु मेंडी सहित कई स्टार प्लेयर्स को टीम में शामिल किया गया है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दोनों टीमों का हाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में साउथ अफ्रीका की टीम इस समय पांचवें स्थान पर है. साउथ अफ्रीका के 8 मैचों में 4 जीत, 3 हार और एक ड्रा के साथ 52 अंक है और 54.170 का पीसीटी है. वहीं श्रीलंका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. श्रीलंका के 9 मैचों में 5 जीत, 4 हार के साथ 60 अंक है और 55.560 का पीसीटी है. दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: कार्यक्रम

पहला टेस्ट किंग्समीड, डरबन में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगा. जबकि दूसरा टेस्ट 5 से 9 दिसंबर तक गकबरहा में खेला जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने 31 टेस्ट मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है. जिसमें से 16 में प्रोटियाज ने जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका ने 9 मैच जीते हैं. इसके अलावा 6 गेम ड्रॉ रहे हैं.

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 13 टेस्ट सीरीज खेली है. जिसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. साउथ अफ्रीका ने 13 में 8 सीरीज जीते हैं. जबकि ने शरीफ 4 टेस्ट सीरीज अपने नाम किए है. इसके अलावा एक टेस्ट सीरीज ड्रा पर समाप्त हुई है, तब साल 2000 में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका ने दौरा किया था.

दक्षिण अफ्रीका में श्रीलंका का टेस्ट रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका में दोनों टीमें अब तक कुल 17 बार आमने-सामने हुई हैं. जिसमें 17 मैचों में से 13 में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका की टीम सिर्फ तीन बार जीतने में सफल रही है. इसके अलावा एक मैच ड्रा रहा है.

किंग्समीड, डरबन में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट रिकॉर्ड

किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने अब तक कुल तीन मैच खेल चुकी हैं. जिसमें श्रीलंका ने दो बार जीत हासिल की है. जबकि साउथ अफ्रीका को एक भी मैच नहीं मिली है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है.

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के महेला डि सिल्वा जयवर्धने ने बनाए हैं. जयवर्धने ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 मैचों की 32 पारियों में 57.48 की औसत के साथ 1782 रन बनाए हैं. इस दौरान महेला डि सिल्वा जयवर्धने ने 6 शतक और 2 अर्धशतक जड़ा है और 374 रन बेस्ट स्कोर है.

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

महेला डि सिल्वा जयवर्धने (श्रीलंका) - 1782

कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 1534

डेरिल जॉन कलिनन (दक्षिण अफ्रीका) - 917

जैक्स हेनरी कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) - 894

फ्रेंकोइस डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका) - 874

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने चटकाए हैं. मुथैया मुरलीधरन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 मैचों की 27 पारियों में 22.22 की औसत और 2.34की इकॉनमी के साथ 104 विकेट चटकाए हैं.

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) - 104

शॉन मैकलीन पोलक (दक्षिण अफ्रीका) - 48

रंगना कीर्ति बंडारा हेराथ (श्रीलंका) - 43

डेल विलेम स्टेन (दक्षिण अफ्रीका) - 43

वर्नोन डैरिल फिलेंडर (वेस्टइंडीज) - 39

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (सी), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), वियान मुल्डर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11: दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस, मिलन रथनायके, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड