क्रिकेट

South Africa vs Sri Lanka Test Head To Head: साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट में किसका है दबदबा, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 नवंबर से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डरबन(Durban) के किंग्समीड(Kingsmead) में खेला जाएगा.

South Africa vs Sri Lanka Test Head To Head: साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट में किसका है दबदबा, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
SA vs SL (Photo: @OfficialSLC/@ProteasMenCSA)

South Africa National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Test Head To Head: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 नवंबर से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डरबन(Durban) के किंग्समीड(Kingsmead) में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका टीम हाल ही में बांग्लादेश को उसी के घर में 2-0 से टेस्ट सीरीज में रौंद कर आ रही है. ऐसे में टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा और श्रीलंका को पहल टेस्ट में हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा के हाथों में होगी, जो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. इसके अलावा पहले टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने अपने प्लेइंग 11 का ऐलान भी कर दिया है.साउथ अफ्रीका की प्लेइंग में टेम्बा बावुमा के अलावा टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स कागिसो रबाडा, केशव महाराज जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया है. यह भी पढें: South Africa vs Sri Lanka 1st Test 2024 Day 1 Live Streaming: आज से साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा पहला टेस्ट, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में एक बड़ी दावेदार है. हालांकि इसके लिए उन्हें साउथ अफ्रीका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हराना होगा. इस टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी धनंजय डी सिल्वा करेंगे. इसके अलावा पथुम निसांका, दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिन्दु मेंडी सहित कई स्टार प्लेयर्स को टीम में शामिल किया गया है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: कार्यक्रम

पहला टेस्ट किंग्समीड, डरबन में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगा। जबकि दूसरा टेस्ट 5 से 9 दिसंबर तक गकबरहा में खेला जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने 31 टेस्ट मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है. जिसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.  31 टेस्ट मैचों में 16 में प्रोटियाज ने जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका ने 9 मैच जीते हैं. इसके अलावा 6 गेम ड्रॉ रहे हैं. इसे इतना पता चलता है साउथ अफ्रीका की ज्यादा मजबूत है.

दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट मैच 2021 में खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी है. तब श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका का दौरान किया था.

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 13 टेस्ट सीरीज खेली है. जिसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. साउथ अफ्रीका ने 13 में 8 सीरीज जीते हैं. जबकि ने श्रीलंका 4 टेस्ट सीरीज अपने नाम किए है. इसके अलावा एक टेस्ट सीरीज ड्रा पर समाप्त हुई है, तब साल 2000 में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका ने दौरा किया था.

दक्षिण अफ्रीका में श्रीलंका का टेस्ट रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका में दोनों टीमें अब तक कुल 17 बार आमने-सामने हुई हैं. जिसमें 17 मैचों में से 13 में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका की टीम सिर्फ तीन बार जीतने में सफल रही है. इसके अलावा एक मैच ड्रा रहा है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (सी), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), वियान मुल्डर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11: दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस, मिलन रथनायके, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2024 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).