South Africa vs England, ICC Champions Trophy 2025 11th Match Key Players To Watch Out: दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच कल होगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 107 रनों से हराकर एक मजबूत संदेश दिया था. दूसरी ओर, इंग्लैंड दोनों मैच हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है, लेकिन वे इस मैच में सम्मान बचाने के लिए खेलेंगे.

दक्षिण अफ़्रीका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC Champions Trophy 2025 11th Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 11वां मुकाबला कल यानी 1 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच करो या मरो का मैच हैं. इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं. इंग्लैंड की टीम अपना लाज बचाने के लिए खेलेगी. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी. इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. Jos Buttler Steps Down As England Captain: चैंपियंस ट्रॉफी से बुरी तरफ बाहर होने के बाद जोस बटलर ने छोड़ी कप्तानी, अफगानिस्तान के खिलाफ मिली थी हार

इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की टीम हर विभाग में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी क्रम में रयान रिक्लटन, टेम्बा बावुमा, रस्सी वान डर डुसेन और एडेन मार्करम जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी ताकत उनकी तेज गेंदबाजी है. कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और मार्को जेनसेन की तिकड़ी नई गेंद से खतरनाक साबित हो सकती है. स्पिन डिपार्टमेंट में केशव महाराज अहम भूमिका निभाएंगे.

इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 107 रनों से हराकर एक मजबूत संदेश दिया था. दूसरी ओर, इंग्लैंड दोनों मैच हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है, लेकिन वे इस मैच में सम्मान बचाने के लिए खेलेंगे.

दूसरी ओर, यह टूर्नामेंट इंग्लैंड के लिए बेहद खराब रहा है. इंग्लैंड की टीम अपने दोनों मुकाबले हार चुके हैं और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुके हैं. हालांकि, इंग्लैंड के पास बेन डकेट और जो रूट जैसे घातक बल्लेबाज हैं. लेकिन अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके. गेंदबाजी में जॉफ्रा आर्चर और लियाम लिविंगस्टोन ने पिछले मैच में कुछ असरदार स्पैल डाले, लेकिन बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन औसत ही रहा हैं.

हेड तू हेड रिकॉर्ड (SA vs ENG ODI Head To Head)

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 70 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका ने 34 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, इंग्लैंड ने 30 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं पांच मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला है और एक मैच टाई पर समाप्त हुआ है. दोनों टीमें जब भी आमने सामने होती हैं तो फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

एडेन मार्कराम: दक्षिण अफ्रीका के स्टार आलराउंडर एडेन मार्कराम ने हाल के मुकाबलों में अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है. एडेन मार्कराम ने पिछले 8 मैचों में 48.71 की औसत और 93.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 341 रन बनाए हैं.

हेनरिक क्लासेन: दक्षिण अफ्रीका के घातक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने पिछले 7 मैचों में 243 रन बनाए हैं. इस दौरान हेनरिक क्लासेन की औसत 48.6 और स्ट्राइक रेट 91.01 रही है. हेनरिक क्लासेन की आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी स्थिति में टीम के लिए उपयोगी साबित होती है.

लुंगी एनगिडी: गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने अपनी सटीकता से सभी को प्रभावित किया है. लुंगी एनगिडी ने पिछले 4 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं, और लुंगी एनगिडीकी इकॉनमी मात्र 4.04 रही है.

जोस बटलर: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर अपनी 42.8 की औसत और 158.51 की स्ट्राइक रेट से 8 मैचों में 214 रन बनाए हैं. जोस बटलर की शांत और आक्रामक बल्लेबाजी का मिश्रण इंग्लैंड के मिडल ऑर्डर को स्थायित्व प्रदान करता है.

फिलिप साल्ट: इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने अपने आक्रामक अंदाज से पिछले 8 मैचों में 34 की औसत और 99.63 की स्ट्राइक रेट के साथ 272 रन बनाए हैं. आज के मुकाबले में भी फिलिप साल्ट अपने बल्ले से कुछ अलग कर सकते हैं.

हैरी ब्रूक: इंग्लैंड केविस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने हाल के 8 मैचों में 170 रन बनाए हैं. इस दौरान हैरी ब्रूक की औसत 34 और स्ट्राइक रेट 119.71 है. हैरी ब्रूक का धमाकेदार प्रदर्शन इंग्लैंड को कठिन मुकाबलों में मजबूती देता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दक्षिण अफ्रीका: रयान रिक्लटन (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रस्सी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी.

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर)/टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जॉफ्रा आर्चर, साकिब महमूद/गस एटकिंसन, आदिल राशिद.

Share Now

Tags

England ICC Champions Trophy 2025 Jos Buttler karachi Karachi Pitch Report Karachi Weather Karachi Weather Report Karachi Weather Update National Stadium National Stadium Pitch Report SA vs ENG SA vs ENG Live Score SA vs ENG Live Scorecard SA vs ENG Live Streaming SA vs ENG Live Streaming In India SA vs ENG ODI Head To Head SA vs ENG Score SA vs ENG Scorecard South Africa South Africa National Cricket Team vs England National Cricket Team South Africa National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Score South Africa National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Scorecard South Africa National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Streaming South Africa National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Streaming In India South Africa vs England South Africa vs England Live Score south africa vs england Live Scorecard south africa vs england live streaming South Africa vs England Live Streaming In India Temba Bavuma आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 इंग्लैंड इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम कराची कराची पिच रिपोर्ट कराची मौसम कराची मौसम अपडेट कराची मौसम रिपोर्ट जोस बटलर टेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम नेशनल स्टेडियम नेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\