क्रिकेट

SA-W vs BAN-W ICC Women’s World Cup 2025 Live Streaming: दक्षिण अफ्रिका बनाम बांग्लादेश महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच होगा रोमांचक, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

ICC महिला विश्व कप 2025 का डिजिटल अधिकार JioHotstar के पास है. क्रिकेट फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट के माध्यम से दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए सब्सक्रिप्शन आवश्यक होगा. इस तरह दर्शक टीवी और डिजिटल दोनों माध्यमों से मैच का आनंद उठा सकते हैं.

SA-W vs BAN-W ICC Women’s World Cup 2025 Live Streaming: दक्षिण अफ्रिका बनाम बांग्लादेश महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच होगा रोमांचक, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
South Africa Women(Credit:/@ProteasWomenCSA)

Where To Watch South Africa Women's National Cricket Team vs Bangladesh Women's National Cricket Team Match Live Telecast: दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुकाबला 13 अक्टूबर (सोमवार) को विशाखापत्तनम(Visakhapatnam) के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम(ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में दो लगातार जीत के बाद अपने चौथे मुकाबले में संघर्षरत बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से भिड़ने के लिए तैयार है. प्रोटियाज महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में हार के बाद न्यूजीलैंड और भारत को हराकर शानदार वापसी की है. टीम इंडिया को हराकर टॉप पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, भारत तीसरे नंबर पर बरकरार, देखें महिला विश्व कप का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

वहीं, बांग्लादेश महिला टीम का प्रदर्शन इससे बिल्कुल उलट रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर शुरुआत तो दमदार की, लेकिन उसके बाद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से लगातार दो मैचों में हार झेलनी पड़ी। ऐसे में बांग्लादेश के लिए ये मुकाबला बेहद अहम होने वाला है.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम बांग्लादेश महिला वूमेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुकाबला 13 अक्टूबर (सोमवार) को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 बजे से खेला जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश ICC महिला विश्व कप 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश ICC महिला विश्व कप 2025 मैच का टीवी प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. दर्शक Star Sports के विभिन्न चैनलों पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश ICC महिला विश्व कप 2025 की डिजिटल स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

ICC महिला विश्व कप 2025 का डिजिटल अधिकार JioHotstar के पास है. क्रिकेट फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट के माध्यम से दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए सब्सक्रिप्शन आवश्यक होगा. इस तरह दर्शक टीवी और डिजिटल दोनों माध्यमों से मैच का आनंद उठा सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2025 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).