South Africa vs Bangladesh, ICC Cricket World Cup 2019 Weather and Pitch Report: देखें आज लंदन के द ओवल मैदान में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पांचवें मुकाबले में आज लंदन (London) के द ओवल मैदान (The Oval) में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) का सामना बांग्लादेश (Bangladesh) के साथ है. बता दें कि आज के मैच में जहां बांग्लादेश की तीम इस मैच को जीतकर अपने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी, वहीं अफ्रीकी टीम की कोशिश अपनी पहली जीत पर होगी.

फाफ डु प्लेसिस और मशरफे मुर्तजा (Photo Credits: Getty Images)

SA vs BAN, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पांचवें मुकाबले में आज लंदन (London) के द ओवल मैदान (The Oval) में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) का सामना बांग्लादेश (Bangladesh) के साथ है. बता दें कि आज के मैच में जहां बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर अपने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी, वहीं अफ्रीकी टीम की कोशिश अपनी पहली जीत पर होगी. मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा, वहीं मैच का टॉस 2:30 बजे होगा. इसी बीच आइए एक नजर डालतें है द ओवल मैदान के पिच और मौसम की रिपोर्ट पर जो निचे गया है.

कैसा रहेगा मौसम का हाल:

लंदन में पिछला सप्ताह मौसम के लिहाज से सुकून भरा रहा, लेकिन खबर के अनुसार मैच के दिन मौसम का हालात गर्म रहने की उम्मीद है, लेकिन इस दौरान आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहेगा. Accuweather.com के एक पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार मैच के दौरान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मैच के मौसम की जानकरी (Photo Credits: Accuweather.com)

पिच रिपोर्ट:

द ओवल का मैदान वहीं मैदान है जहां वर्ल्ड कप का उद्घाटन मैच खेला गया था. इस पिच के बारे में अब तक प्रोटियाज टीम समझ चुकी होगी. द ओवल के मैदान में गेदबाजों द्वारा सीम के साथ उछाल भी देखने को मिलेगा, हालांकि विकेट धीरे-धीरे धीमी होती जाएगी जिससे बाद में विविधताएं भी देखने को मिल सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of South Africa vs Bangladesh ICC World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव

संभावित टीमें इस प्रकार है-

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर, डेल स्टेन, तबरेज शम्सी, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वयान प्रीटोरियस, क्रिस मौरिस.

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबु जायेद, महामदुल्लाह, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्दक हुसैन, शाकिब अल हसन, मेहेदी हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), मोहम्मद मिथुन.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी