South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल तीन ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें प्रोटियाज टीम ने अफगानिस्तान को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और तीनों ही मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका से पहली जीत का इंतजार है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने पहले मैच में कनाडा को हराया है, जबकि अफगानिस्तान की टीम को अपने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला बेहद अहम है और इसीलिए दोनों खेमों से जीत के दावे और मनोवैज्ञानिक लड़ाई शुरु हो गई है. इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहें हैं. जबकि,अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India Ka Match Kab Hai: T20 विश्वकप में भारत का अगला मुकाबला नामीबिया से, जानें किस दिन होगा यह मैच

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने कनाडा के खिलाफ 32 गेंदों पर 59 रन बनाए थे. एडेन मार्करम एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे. तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने उस मैच में 31 रन देकर 4 विकेट लिए थे. अफगानिस्तान के गुलबदीन नाइब ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों में 63 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुलबदीन नाइब अपने अगले मैच में कमाल करना चाहेंगे.

इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं. यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 217 रन है, इसलिए फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मैच के लिए तैयार रहना चाहिए. एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक जैसे प्रमुख खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, जबकि अफगानिस्तान की टीम अजमतुल्लाह ओमरजई के ऑल-राउंड प्रदर्शन पर बहुत निर्भर करेगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs AFG T20I Head To Head Record)

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल तीन ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें प्रोटियाज टीम ने अफगानिस्तान को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और तीनों ही मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका से पहली जीत का इंतजार है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Stadium Pitch Report)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें हैं. लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता प्रदान करती हैं. यहां बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है. हालांकि, शुरुआती कुछ ओवर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य होता है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है. ऐसे में बल्ले और गेंद के बीच रोचक मुकाबला मिल सकता है.

अहमदाबाद के मौसम का हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 11 फरवरी को अहमदाबाद में मौसम साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री रहने का अनुमान है. दिन में बारिश की संभावना नहीं है. ऐसे में मैच बिना किसी खलल के होने की संभावना है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs AFG 13th Match Playing Prediction)

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, और लुंगी एनगिडी.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, और फजलहक फारूकी.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): मुंबई इंडियंस से हराकर चौथे पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट