क्रिकेट

ICC T20 World Cup 2024 Super 8s Points Table: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहली बार मारी इंट्री, यहां देखें आखिरी सुपर 8 मुकाबले के बाद कैसी दिखती पॉइंट्स टेबल

इंग्लैंड जहां अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगा, वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार ट्रॉफी उठाने की कोशिश करेंगे. दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और अमेरिका अपने पहले टी20 विश्व कप की तलाश में होंगे. दूसरी ओर, मेजबान वेस्टइंडीज को उम्मीद होगी कि वे रिकॉर्ड तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतेंगे.

ICC T20 World Cup 2024 Super 8s Points Table: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहली बार मारी इंट्री, यहां देखें आखिरी सुपर 8 मुकाबले के बाद कैसी दिखती पॉइंट्स टेबल
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 पॉइंट टेबल(Photo credit: Latestly)

ICC T20 World Cup 2024 Super 8s Points Table: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 में अब चार टीमें रह गई हैं. अफ़गानिस्तान ने कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में बांग्लादेश पर आकर्षक जीत दर्ज की और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. जो भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है. अफ़गानिस्तान की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया. ग्रुप 1 से भारत और अफ़गानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचे तथा ग्रुप 2 से दक्षिण अफ्रीका और गत विजेता इंग्लैंड अंतिम चार में पहुंचे है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के सुपर आठ अभियान की ख़त्म हो चुकी है, ग्रुप चरण के बाद, आठ टीमें ICC मेंस T20 विश्व कप 2024 के सुपर आठ दौर में पहुंची थी. यह भी पढ़ें: टी20 विश्व कप में गेंद और बल्ले से इन दिग्गजों ने मचाया गदर, देखें सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट

आठ टीमों को चार-चार के दो समूहों में बाटा गया था. सुपर 8 दौर के बाद प्रत्येक ग्रुप से दो टाॅप टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर ली है. सुपर 8 के ग्रुप 1 में भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं, जिसमे से भारत और अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है. जबकि वेस्टइंडीज, यूएसए, गत विजेता इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ग्रुप 2 रखा गया हैं. जिसमे से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर गई है.

टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 ग्रुप 1 का अंक तालिका(T20 World Cup 2024 Super 8 Group 1 Points Table)

पोजीशन टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट नेट रन रेट पॉइंट्स
1 भारत (Q) 3 3 0 0 +2.017 6
2 अफ़ग़ानिस्तान(Q) 3 2 1 0 -0.267 4
3 ऑस्ट्रेलिया(E) 3 1 2 0 -0.331 2
4  बांग्लादेश(E) 3 0 3 0 -1.714 0

टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 ग्रुप 2 का अंक तालिका(T20 World Cup 2024 Super 8 Group 2 Points Table)

पोजीशन टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट नेट रन रेट पॉइंट्स
1 दक्षिण अफ्रीका (Q) 3 3 0 0 +0.780 6
2 इंग्लैंड (Q) 3 2 1 0 +1.912 4
3 वेस्टइंडीज(E) 3 1 2 0 +0.686 2
4 यूएसए(E) 3 0 3 0 -3.906 0

T20 विश्व कप 2024 में जैसे-जैसे हम सेमीफाइनल के करीब पहुंच रहे हैं, एक्शन और भी अधिक तीव्र होता जा रहा है. सुपर आठ राउंड रोमांच से कम नहीं रहा है. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश ग्रुप 1 की टीमें हैं जो सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गईं, जबकि सह-मेजबान वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका ग्रुप 2 से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).