क्रिकेट

SA vs AFG: 'टी20 वर्ल्ड कप' में पहली बार फाइनल में पहुंचा साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में 9 विकेट से हराया

साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान मात्र 56 रन पर ढ़ेर हो गई, जिसे अफ्रीकी टीम ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

SA vs AFG: 'टी20 वर्ल्ड कप' में पहली बार फाइनल में पहुंचा साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में 9 विकेट से हराया
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

SA vs AFG: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान मात्र 56 रन पर ढ़ेर हो गई, जिसे अफ्रीकी टीम ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए अफगानिस्तान को इस टी20 विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

मार्को जेनसन ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि कैगिसो रबाडा ने 14 और एनरिच नॉर्किया ने सात रन देकर दो दो विकेट चटकाए. पावरप्ले के भीतर अफगानिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 28 रन था और पूरी टीम 11 . 5 ओवर में आउट हो गई.

ये भी पढें: SA vs AFG Head To Head Record: टी20 वर्ल्ड कप में 8 साल बाद साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच होगी भिड़ंत, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

अफगानिस्तान का पहली बार विश्व कप फाइनल खेलने का सपना शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने तो कहर बरपाया ही, अफगानिस्तान के बल्लेबाज भी गलतियां करते चले गए. फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को जेनसन ने आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर ललचाया और वह स्लिप में रीजा हेंडरिक्स को कैच दे बैठे. उनके जाते ही अफगानिस्तान बल्लेबाजी क्रम में हड़कम्प मच गया और जेनसन ने भीतर की ओर आती गेंद पर गुलबदिन नायब को आउट किया. इब्राहिम जदरान ने रबाडा की गेंद पर अपना पैर बिल्कुल भी नहीं हिलाया और गेंद सीधे लेग स्टम्प पर पड़ी. चौथे ओवर में तीन गेंद बाद मोहम्मद नबी इसी अंदाज में आउट हुए लेकिन इस बार आफ स्टम्प पर निशाना था. नॉर्किया ने अजमतुल्लाह उमरजई को डीप में ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों लपकवाया.

इस विश्व कप में अफगानिस्तान के लिये गुरबाज , जदरान और उमरजई ने सबसे ज्यादा रन बनाये हैं, लेकिन इस अहम मुकाबले में तीनों मिलकर 12 रन ही बना सके. कप्तान राशिद खान ने कुछ अच्छे शॉट्स की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने नॉर्किया के सामने पूरा स्टम्प खुला छोड़ दिया और बोल्ड हो गए. लेग स्पिनर तबरेज शम्सी ने एक ही ओवर में करीम जनत और नूर अहमद के विकेट निकाले. उन्होंने छह रन देकर तीन विकेट लिये.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).