South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Streaming In India: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
न्यूजीलैंड की टीम का सफर थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है. ग्रुप स्टेज में तीन जीत और एक हार के साथ आगे बढ़ी न्यूजीलैंड को सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है. ऐसे में ब्लैककैप्स इस बड़े मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरेंगे.
South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट का नॉकआउट मुकाबला है और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के हाथों में है. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: South Africa vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के रोमांचक मुकाबलों के बाद अब सेमीफाइनल का समय आ गया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है और उसने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. प्रोटियाज ने सुपर-8 में भारत को हराकर अपनी दावेदारी और मजबूत की थी. बल्लेबाजी में क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और केशव महाराज किसी भी टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं.
दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम का सफर थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है. ग्रुप स्टेज में तीन जीत और एक हार के साथ आगे बढ़ी न्यूजीलैंड को सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है. ऐसे में ब्लैककैप्स इस बड़े मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरेंगे.
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs NZ T20I Head To Head Record)
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं न्यूजीलैंड को सात मुकाबलों में सफलता मिली है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच पांच बार भिड़ंत हुई है और हर बार दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की है. ऐसे में आंकड़े प्रोटियाज के पक्ष में नजर आते हैं.
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल कब और कहां खेला जाएगा? (SA vs NZ T20 World Cup 1st Semi-Final Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टॉस शाम 6:30 बजे होगा.
भारत में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (SA vs NZ T20 World Cup 1st Semi-Final Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं.
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले सेमीफाइनल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch SA vs NZ T20 World Cup 1st Semi-Final Live Streaming In India)
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच इस अहम मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs NZ 1st Semi-Final Playing Prediction)
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और केशव महाराज.
न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी.
नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.