AUS vs SA 2nd T20I 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 219 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य, डेवाल्ड ब्रेविस ने बल्ले से मचाया कोहराम, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 219 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए प्रोटियाज़ टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 218 रन बनाए. इस पारी के नायक रहे युवा सनसनी डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्होंने अपने करियर की सबसे यादगार और तूफ़ानी पारी खेलते हुए मात्र 56 गेंदों में नाबाद 125 रन ठोके.

Dewald Brevis( Credit: X/Twitter)

Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त(मंगलवार) को डार्विन (Darwin) के मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड(Marrara Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 219 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए प्रोटियाज़ टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 218 रन बनाए. इस पारी के नायक रहे युवा सनसनी डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्होंने अपने करियर की सबसे यादगार और तूफ़ानी पारी खेलते हुए मात्र 56 गेंदों में नाबाद 125 रन ठोके. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में डेवाल्ड ब्रेविस ने रचा इतिहास, सबसे तेज शतक बनाने वाले बने दूसरे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज

ब्रेविस की इस धमाकेदार पारी में 12 चौके और 8 छक्के शामिल थे और उनका विस्फोटक स्ट्राइक रेट 223.21 रहा. शुरुआत में शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद उन्होंने मोर्चा संभाला और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों पर खुलकर प्रहार किया. एक छोर से वे लगातार रन बरसाते रहे और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. ब्रेविस के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 22 गेंदों में 31 रन का उपयोगी योगदान दिया, जबकि कप्तान एडन मार्करम ने 18 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों में बेन ड्वारशुइस सबसे किफायती साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने भी 4 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट झटके. जोश हेज़लवुड और एडम ज़ाम्पा को 1-1 सफलता मिली, लेकिन बाकी गेंदबाज ब्रेविस के सामने बेबस नज़र आए. अब ऑस्ट्रेलिया को सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बनाए रखने और मुकाबला जीतने के लिए 219 रन का पीछा करना होगा. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह लक्ष्य डिफेंड करना आसान नहीं होगा, लेकिन ब्रेविस की इस ऐतिहासिक पारी ने उन्हें मनोबल से भर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\