क्रिकेट

WI C vs SA C WCL 2025 Live Streaming: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस से भिड़ेगी साउथ अफ्रीका चैंपियंस, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारतीय दर्शक वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. यहां से वह अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मैच का सीधा आनंद ले सकेंगे.

WI C vs SA C WCL 2025 Live Streaming: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस से भिड़ेगी साउथ अफ्रीका चैंपियंस, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स(Credit: X Formerly Twitter)

South Africa Champions vs West Indies Champions, World Championship of Legends Live Telecast: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर नॉस्टैल्जिया का पल लौट आया है. वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 की वापसी हो चुकी है और इस बार टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड के चार प्रतिष्ठित मैदानों पर किया जा रहा है. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इंग्लैंड चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस से मुकाबला किया. अब 19 जुलाई(शनिवार) को टूर्नामेंट का पहला डबल हेडर खेला जाएगा, जिसमें दिन के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस का सामना साउथ अफ्रीका चैंपियंस से होगा. यह मुकाबला बर्मिंघम के एडजबेस्टन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान चैंपियंस ने इंग्लैंड चैंपियंस को 5 रन से हराकर किया विजयी आगाज, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड

इस मुकाबले में दोनों टीमों में कई दिग्गज खिलाड़ी देखने को मिलेंगे. वेस्टइंडीज चैंपियंस की कमान यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के हाथों में है, जबकि टीम में ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, लेंडल सिमंस और शिवनारायण चंद्रपॉल जैसे नाम शामिल हैं. वहीं साउथ अफ्रीका चैंपियंस की अगुवाई कर रहे हैं एबी डिविलियर्स, जिनके साथ टीम में हाशिम अमला, अल्बी मोर्कल, जेपी डुमिनी और इमरान ताहिर जैसे सितारे भी शामिल हैं. दोनों टीमों में अनुभव और विस्फोटक प्रतिभा की भरमार है, जिससे यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।.

वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस कब और कहां खेला जाएगा?

वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का रोमांचक मुकाबला 19 जुलाई 2025(शनिवार) को बर्मिंघम के एडजबेस्टन में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से शुरू होगा.

वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस मुकाबले का सीधा प्रसारण राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जो अपने टीवी चैनलों पर इसका लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध कराएगा. जहां दर्शक इस रोमांचक मैच का लुत्फ लाइव उठा सकेंगे.

वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

भारतीय दर्शक वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. यहां से वह अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मैच का सीधा आनंद ले सकेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).