क्रिकेट

South Africa Champions vs Australia Champions, WCL 2025 12th Match Pitch Report And Weather Update: लीड्स में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे तबाही, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

हालिया प्रदर्शन की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में चार मैच जीते हैं और एक में हार झेली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी शानदार फॉर्म में रहते हुए पिछली पांच भिड़ंतों में तीन मैचों में जीत दर्ज की है, एक में हार और एक मुकाबला रद्द रहा है. दोनों टीमें अब प्लेऑफ की दौड़ में मज़बूती से आगे बढ़ रही हैं.

South Africa Champions vs Australia Champions, WCL 2025 12th Match Pitch Report And Weather Update: लीड्स में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे तबाही, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
Photo Credits: WCL Official-X (formerly Twitter)

South Africa Champions vs Australia Champions, World Championship of Legends 2025 12th Match Leeds Pitch Report And Weather Update: चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) का 12वां मुकाबला आज यानी 27 जुलाई को दक्षिण अफ़्रीका चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Ground) में भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों को एक बार फिर मैदान पर लाता है, जहां दोस्ती, पुरानी यादें और जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल रही हैं. यह टूर्नामेंट सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि क्रिकेट के सुनहरे युग का जश्न है. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की अगुवाई ब्रेट ली (Brett Lee) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की कमान एरोन फांगिसो (Aaron Phangiso) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? मैनचेस्टर में इंग्लैंड बनाम भारत के बीच चौथे टेस्ट को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के पांचवें दिन ये टीम बनी फेवरेट

वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस फिलहाल टॉप दो पायदानों पर काबिज़ हैं. साउथ अफ्रीका ने अपने चार में से तीन मुकाबले जीतकर 6 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +1.911 है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिनमें दो में जीत हासिल की है जबकि एक मुकाबला बिना नतीजे के रहा. उनके खाते में 5 अंक हैं और नेट रन रेट +3.307 के साथ वे दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.

हालिया प्रदर्शन की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में चार मैच जीते हैं और एक में हार झेली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी शानदार फॉर्म में रहते हुए पिछली पांच भिड़ंतों में तीन मैचों में जीत दर्ज की है, एक में हार और एक मुकाबला रद्द रहा है. दोनों टीमें अब प्लेऑफ की दौड़ में मज़बूती से आगे बढ़ रही हैं.

डब्लूसीएल 2025 में भारत चैंपियंस के अलावा पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीमें भी हिस्सा ली हैं. जानिए भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा, लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी.

हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पिच रिपोर्ट

लीड्स के हेडिंग्ले में तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहती है. पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल रहेगी. इंग्लैंड में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है लेकिन दूसरी पारी में यहां स्पिनर्स का भी महत्वपूर्ण रोल होगा. अगर बादल छाए रहेंगे तो ये गेंदबाजों के पक्ष में होगा और बल्लेबाजों के लिए और मुश्किल हो जाएगी. पहली पारी में यहां एवरेज स्कोर 168 का है. इस मैदान पर दूसरी पारी में एवरेज स्कोर 172 का है.

लीड्स का मौसम

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का 12वां मुकाबला आज यानी 27 जुलाई को मैच ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मुकाबले के दौरान मौसम की भूमिका अहम हो सकती है. मुकाबले की शुरुआत में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है, जिससे खेल बाधित हो सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस: क्रिस लिन, शॉन मार्श, डी आर्सी शॉर्ट, बेन डंक (विकेटकीपर), कैलम फर्ग्यूसन, बेन कटिंग, डैनियल क्रिश्चियन, नाथन कूल्टर-नाइल, स्टीव ओ'कीफ, ब्रेट ली (कप्तान), पीटर सिडल.

दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस: हाशिम अमला, हेनरी डेविड्स, जे जे स्मट्स, सारेल एर्वी, जीन-पॉल डुमिनी, मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), क्रिस मॉरिस, वेन पार्नेल, आरोन फांगिसो (कप्तान), हार्डस विलोजेन, डुआन ओलिवियर.

नोट: पाकिस्तान चैंपियंस बनाम वेस्ट इंडीज चैंपियंस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).