Snake Enters Field During LPL 2023 Match: एलपीएल मैच के दौरान मैदान में घुसा सांप, बाल-बाल बचें इसुरु उदाना, देखें वायरल वीडियो

Snake Enters Field During LPL 2023 Match: 11 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में लंका प्रीमियर लीग 2023 मैच के दौरान श्रीलंका के इसुरु उदाना बाल-बाल बच गए क्योंकि मैदान में एक खतरनाक सांप घुसगया था जहां वे फील्डिंग कर रहे थे. तेज गेंदबाज मैदान में फील्डिंग कर रहा था जब वह एक सांप को देखकर हैरान रह गया, जो उनके काफ़ी करीब था. इसके बाद तुरंत सांप दूसरी दिशा में चला गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इससे पहले एलपीएल 2023 में एक सांप के मैदान में घुस जाने से कुछ देर के लिए खेल रुक गया था.

वीडियो देखें: