Smriti Mandhana Milestone: स्मृति मंधाना बनीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला

मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे किए. स्मृति मंधाना 154 टी20 मुकाबलों की 148 पारियों में 29.90 की औसत के साथ 4,007 रन बना चुकी हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं.

स्मृति मंधाना (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Smriti Mandhana Milestone: भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हजार रन का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. स्मृति ने ये कारनामा रविवार को श्रीलंका के विरुद्ध एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान किया. बाएं हाथ की बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में 25 गेंदों में 25 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए. इसी के साथ मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे किए. स्मृति मंधाना 154 टी20 मुकाबलों की 148 पारियों में 29.90 की औसत के साथ 4,007 रन बना चुकी हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं. भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर 1-0 से बनाई सीरीज़ में बढ़त, जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली तुफानी पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

महिलाओं के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम है, जिन्होंने 177 मुकाबलों में 29.11 की औसत के साथ 4,716 रन बनाए हैं। सूजी इस फॉर्मेट में 1 शतक और 28 अर्धशतक लगा चुकी हैं.

इस लिस्ट में हरमनप्रीत कौर तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 183 मुकाबलों में 3,600 से ज्यादा रन बनाए हैं. हरमनप्रीत टी20 फॉर्मेट में एक शतकीय पारी भी खेल चुकी हैं.

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 121 रन बनाए.

श्रीलंका की तरफ से विश्मी गुणरत्ने ने 43 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। उनके अलावा, हसिनी परेरा ने 20 रन बनाए. हर्षिता माधवी ने 21 रन टीम के खाते में जोड़े. भारत की तरफ से क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने 1-1 विकेट हासिल किया.

दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज के शेष मुकाबले 23, 26, 28 और 30 दिसंबर को खेले जाने हैं. शुरुआती दो मुकाबलों का आयोजन विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जबकि अगले 3 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड