SL vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को रिवरसाइड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका को नौ विकेटों से हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ऑल आउट कर दिया. इस आसान से लक्ष्य को उसने 37.2 ओवरों में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका (Photo Credits: File Image)

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने शुक्रवार को रिवरसाइड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका (Srilanka) को नौ विकेटों से हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ऑल आउट कर दिया. इस आसान से लक्ष्य को उसने 37.2 ओवरों में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान फाप डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 96 रन बनाए. हाशिम अमला ने नाबाद 80 रनों का योगदान दिया. डु प्लेसिस ने 103 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों के अलावा एक छक्का मारी. अमला ने 105 गेंदें खेलीं और सिर्फ पांच चौके लगाए.

यह भी पढ़ें:- भारतीय क्रिकेट टीम की भगवा जर्सी हुई लॉन्च, इंग्लैंड के खिलाफ नए अवतार में दिखेंगे खिलाड़ी, देखें तस्वीरें

इससे पहले, श्रीलंका की ओर से कुशल परेरा और अविष्का फर्नाडो ने 30-30 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वायन प्रीटोरियस और क्रिस मौरिस ने तीन-तीन विकेट लिए.दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड