क्रिकेट

Shreyas Iyer के नए लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, उड़ाए फैंस के होश

श्रेयस अय्यर का नया लुक फैंस काफी पसंद आ रहा हैं. एक फैंस ने उनके हेयरस्टाइल को एकदम कड़क बताया है. इंस्टाग्राम पर अय्यर को 50 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. अय्यर ने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को ये फोटो शेयर की, जिसमें वे ग्रे हेयर लुक में नजर आ रहे हैं. ब्लैक टी-शर्ट और हाथ में शानदार चश्मे के साथ वे इन फोटोज में अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं.

Shreyas Iyer के नए लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, उड़ाए फैंस के होश
श्रेयस अय्यर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: भारत (India) के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपने नए लुक से फैंस का हैरान कर दिया है. अय्यर सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं और इंस्टाग्राम (Instagram) पर लगातार अपने फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं. पिछले दिनों अय्यर ने ग्रे रंग से बालों को रंगा है और साथ में कैप्‍शन दिया, ताजा बालों की सांस की तरह. श्रेयस अय्यर इस समय कंधे की चोट से उबरने में जुटे हैं, जो उन्‍हें इस साल इंग्‍लैंड (England) के खिलाफ मार्च में पहले वनडे (ODI) के दौरान लगी थी. Shreyas Iyer के कंधे का हुआ सफल ऑपरेशन, फोटो शेयर कर कहा जल्द वापसी करूंगा

श्रेयस अय्यर का नया लुक फैंस काफी पसंद आ रहा हैं. एक फैंस ने उनके हेयरस्टाइल को एकदम कड़क बताया है. इंस्टाग्राम पर अय्यर को 50 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. अय्यर ने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को ये फोटो शेयर की, जिसमें वे ग्रे हेयर लुक में नजर आ रहे हैं. ब्लैक टी-शर्ट और हाथ में शानदार चश्मे के साथ वे इन फोटोज में अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

बता दें कि श्रेयस अय्यर ने कंधें की सर्जरी कराई और इसके बाद से वह क्रिकेट एक्‍शन से दूर हैं. श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में हिस्‍सा नहीं लिया और इसके बाद वह श्रीलंका दौरे पर भी नहीं गए. 26 साल के श्रेयस अय्यर की आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में वापसी की पूरी उम्‍मीदें हैं. आईपीएल 2021 का दूसरा चरण यूएई में सितंबर-अक्‍टूबर में खेला जाएगा.

श्रेयस अय्यर ने इस साल इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अच्‍छा प्रदर्शन किया था. उन्‍होंने चार पारियों में 40.33 की औसत और 145.78 के स्‍ट्राइक रेट के साथ 132 रन बनाए थे. अय्यर भारतीय वनडे और टी20 टीम के अहम सदस्य हैं. अय्यर ने भारत की तरफ से 22 वनडे और 28 टी20 मैच खेले हैं. अय्यर ने 28 टी20 मैचों में तीन अर्धशतक की बदौलदत 550 रन बनाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).