Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

मौजूदा टाटा आईपीएल के सीजन के 7वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना पंजाब किंग्स से 3 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को हराया था. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम अपने अगले मैच में 3 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी.

श्रेयस अय्यर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 7th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सातवां मुकाबला कल यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मौजूदा टाटा आईपीएल के सीजन के 7वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना पंजाब किंग्स से 3 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को हराया था. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम अपने अगले मैच में 3 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी. अपने पिछले मैच में महज 18 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर अब सीएसके के खिलाफ मैच में उपयोगी पारी खेलना चाहेंगे. इस बीच श्रेयस अय्यर के सीएसके के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

सीएसके के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं और अपनी उपस्थिति से विपक्षी टीम पर दबाव बना लेते हैं. हालांकि, सीएसके के खिलाफ श्रेयस अय्यर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीएसके के खिलाफ 15 पारियों में 28.53 की औसत और 115.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 371 रन बनाए हैं. इस बीच श्रेयस अय्यर ने 72 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ दो अर्धशतक लगाए हैं.

सीएसके के गेंदबाजों के खिलाफ श्रेयस अय्यर के आकंड़ें

श्रेयस अय्यर को खलील अहमद के सामने बल्लेबाजी करते हुए परेशानी हुई है. खलील अहमद के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 25 गेंदों में 33 रन बनाए हैं. इस दौरान खलील अहमद ने तीन बार श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा हैं. नूर अहमद के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए हैं. अंशुल कंबोज ने एक बार श्रेयस अय्यर को आउट किया है. इस बीच श्रेयस अय्यर ने अंशुल कंबोज के खिलाफ चार गेंदों में महज दो रन बनाए हैं.

कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का आईपीएल करियर

श्रेयस अय्यर ने साल 2015 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल करियर का आगाज किया था. श्रेयस अय्यर अब तक 134 मुकाबलों की 133 पारियों में लगभग 35 की औसत और 133.46 की स्ट्राइक रेट से 3,749 रन बनाए हैं. इस दौरान श्रेयस अय्यर ने 27 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं. श्रेयस अय्यर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97* रन रहा है. श्रेयस अय्यर अब तक 87 मैचों में कप्तानी करते हुए 51 में जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि 35 में श्रेयस अय्यर को हार मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू