Shafali Verma Test Double Hundred: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-ऑफ टेस्ट मैच में शेफाली वर्मा ने जड़ा अपना पहला दोहरा शतक, मिताली राज के बाद बनी दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी

Shafali Verma Milestone: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन अपना पहला दोहरा शतक जड़ा है. शेफाली ने 194 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की और अंत में 205 रन बनाकर आउट हो गईं. उनकी पारी में 23 चौके और आठ छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 104.06 था. वर्मा ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 292 रन भी जोड़े थे. पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज के बाद ये कारनामा करने वाली टीम इंडिया की दूसरी महिला बल्लेबाज बनी है.

शेफाली वर्मा ने जड़ा अपना पहला दोहरा शतक