SCO vs NED 1st T20I Tri-Series 2025 Live Streaming: टी20 ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड T20I ट्राई-सीरीज़ 2025 का पहले मुकाबले का प्रसारणअधिकार FanCode के पास है. जो भारत समेत कुछ चुनिंदा देशों के दर्शक FanCode की वेबसाइट या ऐप के ज़रिए इन मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग आनंद उठा सकते हैं.

नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड (Photo credits: X/@KNCBcricket/@CricketScotland)

Where To Watch Scotland National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Live Telecast: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच स्कॉटलैंड टी20आई त्रिकोणीय श्रृंखला(Scotland T20I Tri-Series)2025 का पहला मुकाबला 15 जून(रविवार) को डंडी (Dundee) के फ़ोर्थिल क्रिकेट ग्राउंड (Forthill Cricket Ground) में खेला जाएगा. यह श्रृंखला आधिकारिक रूप से नीदरलैंड्स और नेपाल का स्कॉटलैंड दौरा 2025 के नाम से जानी जाती है, जिसमें तीन देशों स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और नेपाल के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. पिछली बार दोनों टीमें एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर मुकाबले में नीदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज़ मैक्स ओ’डॉउड, जिन्होंने 130 गेंदों में नाबाद 158 रन बनाए थे. नीदरलैंड क्रिकेट टीम ने स्कॉटलैंड 4 विकेट से रौंदा, मैक्स ओ’डॉउड ने खेली नाबाद 158 रनों की पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 369 रन बनाए. जॉर्ज मंसी ने 150 गेंदों में 191 रन ठोके, जिसमें 20 चौके और 6 छक्के शामिल थे. मैथ्यू क्रॉस ने 59 और माइकल लीस्क ने 28* रन जोड़े. नीदरलैंड की ओर से आर्यन दत्त और माइकल लेविट को दो-दो विकेट मिले. जवाब में ओ’डॉउड ने टेजा निदामनूरू (51) और नोआ क्रॉस (50) के साथ अहम साझेदारियाँ कीं. स्कॉटलैंड के लिए सफयान शरीफ ने 3 विकेट लिए लेकिन ओ’डॉउड को रोकना मुश्किल साबित हुआ. नीदरलैंड ने 49.2 ओवर में 6 विकेट पर 374 रन बनाकर जीत दर्ज की.

स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स स्कॉटलैंड T20I ट्राई-सीरीज़ 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच स्कॉटलैंड टी20आई ट्राई-सीरीज़ 2025 का पहला मुकाबला 15 जून(रविवार) को डंडी के फ़ोर्थिल क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार शाम 06:30 PM बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 06:00 PM बजे होगा.

स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स स्कॉटलैंड T20I ट्राई-सीरीज़ 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

दुर्भाग्यवश, स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड T20I ट्राई-सीरीज़ 2025 का पहले मुकाबले का सीधा टीवी प्रसारण राइट्स किसी के पास नहीं है. जिसके कारण इसका टेलीकास्ट भारत में उपलब्ध नहीं होगा.

स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स स्कॉटलैंड T20I ट्राई-सीरीज़ 2025 का लाइव  स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड T20I ट्राई-सीरीज़ 2025 का पहले मुकाबले का प्रसारणअधिकार FanCode के पास है. जो भारत समेत कुछ चुनिंदा देशों के दर्शक FanCode की वेबसाइट या ऐप के ज़रिए इन मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग आनंद उठा सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी