Scotland vs Australia, 3rd T20I 1st Inning Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में स्कॉटलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 150 रनों का लक्ष्य, ब्रैंडन मैकमुलेन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इससे पहले तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज 18 रनों के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका. इसके बाद जॉर्ज मुन्से और ब्रैंडन मैकमुलेन ने मिलकर पारी को संभाला.

ब्रैंडन मैकमुलेन (Photo Credits: Twitter)

Scotland National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Scorecard: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 7 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग (Edinburgh) के ग्रेंज क्रिकेट क्लब (Grange Cricket Club) में शाम साढ़े छह बजे से खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 70 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बना ली हैं. स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर होगी. जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) करते नजर आएंगे.

यह दोनों देशों के बीच पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है. इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज पर कब्जा करने के लिए मैदान पर उतरी हैं. दूसरी तरफ स्कॉटलैंड की टीम अपने खेल के स्तर में सुधार करने की पूरी कोशिश करेगी. Scotland vs Australia, 3rd T20I Live Playing XI Update: टीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इससे पहले तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज 18 रनों के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका. इसके बाद जॉर्ज मुन्से और ब्रैंडन मैकमुलेन ने मिलकर पारी को संभाला

जॉर्ज मुन्से और ब्रैंडन मैकमुलेन के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज टिक नहीं सका. स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 149 रन बनाए. स्कॉटलैंड की तरफ से ब्रैंडन मैकमुलेन ने सबसे ज्यादा 56 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस आतिशी पारी के दौरान ब्रैंडन मैकमुलेन ने तीन छक्के और तीन चौके जड़ें. ब्रैंडन मैकमुलेन के अलावा जॉर्ज मुन्से ने 25 रन बनाए.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. कैमरून ग्रीन के अलावा आरोन हार्डी और सीन एबॉट ने दो-दो विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 150 रन बनाने हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Scorecard: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Scorecard: होबार्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 252 रनों का टारगेट, हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\