Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st ODI Match Satta Bazar Favorite Team: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में सौंपी गई है वहीं, जैक क्राउली साल 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम में लौटे हैं. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रीलंका बनाम इंग्लैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल साल 2023 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जिसे बेंगलुरु के मैदान पर श्रीलंका की टीम ने 25.4 ओवर में 157 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड से 8 विकेट से जीता था. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि श्रीलंकन टीम अपने घर पर भी ये कारनामा कर पाती है या नहीं.
हाल ही में दोनों टीमों का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन खराब रहा है. श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से निराशा झेलनी पड़ी है. दोनों टीम इस सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी.
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड वनडे हेड-टू-हेड (SL vs ENG ODI Head To Head Record)
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 79 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 38 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 37 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहा और एक मैच टाई रहा है.
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (SL vs ENG Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (SL vs ENG Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में श्रीलंका की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन इंग्लैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY