Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st ODI Match: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में सौंपी गई है वहीं, जैक क्राउली साल 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम में लौटे हैं. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England, 1st ODI Match Pitch Report: कोलंबो में इंग्लैंड के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या श्रीलंका के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
श्रीलंका ने अपने पिछले तीन मैच गंवाए हैं, लेकिन कोलंबो उनका मजबूत गढ़ माना जाता है. श्रीलंका की सबसे बड़ी ताकत स्पिन आक्रमण है, जिसकी अगुवाई वानिंदु हसरंगा और महेश थीक्षाणा कर रहे हैं. बल्लेबाज़ी में पाथुम निसांका लगातार रन बनाकर टीम को संभाले हुए हैं. दूसरी तरफ, इंग्लैंड ने भी हाल के समय में संघर्ष किया है और अपनी पिछली पांच वनडे मुकाबलों में से चार हारी हैं. हालांकि, जो रूट की वापसी स्पिन के खिलाफ टीम को स्थिरता देती है. युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल और रेहान अहमद उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
श्रीलंका की टीम से पथुम निसांका, चरिथ असलंका, और वानिन्दु हसरंगा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं इंग्लैंड की टीम से रूट, जोस बटलर, और सैम करन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. दोनों टीमें हाल के मैचों में संघर्ष करती दिखी हैं और अपनी पिछली पाँच में से कई मैच हार चुकी हैं, ऐसे में यह मुकाबला मोमेंटम हासिल करने के लिए बेहद अहम है. यह मुकाबला 300 रन का हाई-स्कोरिंग मुकाबला नहीं है. इस मैदान पर स्पिन, धैर्य और ऑल-राउंड प्रदर्शन को समझना ही जीत की कुंजी होगी.
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड वनडे हेड-टू-हेड (SL vs ENG ODI Head To Head Record)
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 79 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 38 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 37 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहा और एक मैच टाई रहा है.
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा श्रीलंका का हालिया प्रदर्शन
साल 2025 में श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का वनडे प्रदर्शन काफ़ी संतोषजनक रहा. श्रीलंका की टीम ने साल में कुल 13 वनडे मैच खेले, जिनमें से सात में जीत दर्ज की, जबकि छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. टी20 वर्ल्ड कप नज़दीक होने के बावजूद श्रीलंका अपनी इस लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेगा. बल्लेबाज़ी में चरित असलांका टीम के सबसे सफल बल्लेबाज़ रहे, वहीं कुसल मेंडिस और पथुम निसांका ने भी अहम योगदान दिया. गेंदबाज़ी विभाग में वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज और असिथा फर्नांडो ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी.
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा इंग्लैंड का हालिया प्रदर्शन
साल 2019 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए वनडे क्रिकेट में दौर चुनौतीपूर्ण रहा है. पिछले साल टीम ने 15 वनडे मुकाबले खेले, लेकिन सिर्फ 4 में जीत हासिल कर सकी, जबकि 11 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. बल्लेबाज़ी में जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की है, लेकिन गेंदबाज़ी विभाग हाल के समय में काफी हद तक आदिल राशिद पर निर्भर नजर आया है.
पिछले पांच वनडे मुकाबलों में श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला काफ़ी कांटे का रहा है. इस दौरान दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे किसी एक टीम को स्पष्ट बढ़त नहीं मिल सकी. हालांकि घरेलू परिस्थितियों में मजबूत स्पिन आक्रमण के चलते श्रीलंका को इस मुकाबले में थोड़ा आगे माना जा रहा है और वह फेवरेट के रूप में मैदान पर उतर सकता है.
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY