क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डबलिन में आयरलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज चार मैचों में जीत मिली हैं.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डबलिन में आयरलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Ireland Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Satta Bazar Favourite Team: आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 6 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डबलिन (Dublin) के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में आयरलैंड महिला की अगुवाई गैबी लुईस (Gaby Lewis) कर रहीं हैं. जबकि, पाकिस्तान महिला की कमान फातिमा सना (Fatima Sana) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज फरवरी 2023 में खेला गया था. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? मैनचेस्टर में मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला बनाम साउथर्न ब्रेव महिला के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

आयरलैंड की टीम पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 की शानदार जीत के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगे. आयरलैंड अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगा और वुमेन इन ग्रीन के खिलाफ आगामी सीरीज की जोरदार शुरुआत करना चाहेगा. दूसरी तरफ, टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की आखिरी उपस्थिति 2024 में महिला टी20 विश्व कप के दौरान थी, जहां वे अपने चार ग्रुप-स्टेज मैचों में से तीन हारकर बाहर हो गए थे. फातिमा सना की अगुवाई वाली टीम आयरलैंड के खिलाफ हालात बदलने की उम्मीद कर रही होगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (IRE-W vs PAK-W Head-to-Head)

आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज चार मैचों में जीत मिली हैं. जबकि, तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. इस सीरीज में आयरलैंड की टीम अपने आकंड़ें बेहतर करना चाहेगी.

आयरलैंड बनाम पाकिस्तान मैच पर सट्टा बाजार गर्म

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि आयरलैंड बनाम पाकिस्तान (IRE-W vs PAK-W) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में पाकिस्तान की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन आयरलैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2025 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).