Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहले दूसरे मैच को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 101 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 30 मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम इंडिया के हाथ 24 टेस्ट लगे हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड में भले ही वेस्टइंडीज की टीम का दबदबा है लेकिन वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार 2022 में मात दी थी.

भारत बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2nd Test Match 2025 Satta Bazar Favourite Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 10 अक्टूबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Ahmedabad) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज़ (Roston Chase) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs South Africa, 1st Test Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच इस दिन से खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच, यहां जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, भारत में कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बतौर कप्तान शुभमन गिल की ये पहली घरेलू टेस्ट सीरीज हैं, इससे पहले शुभमन गिल ने इंग्लैंड में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 सीजन (ICC WTC 2025-27) में भी ये भारत की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज है. इस सीरीज सीरीज में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिनमें केएल राहुल (KL Rahul), मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) शामिल हैं. विकेटकीपर के रूप में ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत यह टीम इंडिया की दूसरी टेस्ट सीरीज और पहली घरेलू टेस्ट सीरीज है.

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs WI Test Head To Head Record)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 101 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 30 मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम इंडिया के हाथ 24 टेस्ट लगे हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड में भले ही वेस्टइंडीज की टीम का दबदबा है लेकिन वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार 2022 में मात दी थी. वहीं भारत में वेस्टइंडीज ने आखिरी जीत दिसंबर 1994 में हासिल की थी. इस बार भी वेस्टइंडीज की टीम खाली हाथ ही लौट सकती है, क्योंकि फिलहाल दोनों टीमें बड़ा अंतर है. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया चौथे स्थान पर है. वहीं वेस्टइंडीज टीम की टेस्ट रैंकिंग में आठवें नंबर पर है.

टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs WI Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (IND vs WI Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में टीम इंडिया फेवरेट चल रही है. लेकिन वेस्टइंडीज की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

Tags

Arun Jaitley Stadium Pitch Report Delhi Weather Update ICC WTC 2025-27 IND vs WI 1st Test Key Players To Watch IND vs WI 1st Test Likely Playing XI IND vs WI 2nd Test Satta Bazar IND vs WI Test Head To Head Record IND vs WI Test Series Schedule IND vs WI टेस्ट सीरीज शेड्यूल IND vs WI टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड IND vs WI दूसरे टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट कहां और कैसे देखें IND vs WI दूसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें IND vs WI पहला टेस्ट देखने वाले प्रमुख खिलाड़ी IND vs WI पहला टेस्ट संभावित प्लेइंग XI India vs West Indies India vs West Indies Live Streaming India vs West Indies Pitch Report India vs West Indies Weather Update Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard Roston Chase Shubman Gill Team India Test Stats At Arun Jaitley Stadium Where And How To Watch IND vs WI 2nd Test Live Streaming Where And How To Watch IND vs WI 2nd Test Live Telecast अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट दिल्ली मौसम अपडेट भारत बनाम वेस्टइंडीज भारत बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट भारत बनाम वेस्टइंडीज मौसम रिपोर्ट भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रोस्टन चेज शुभमन गिल

\