Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd ODI Match Satta Bazar Favorite Team: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 27 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका की टीम को पांच विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England, 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच निर्णायक वनडे मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

मौजूदा सीरीज का पिछला मुकाबला भी कोलंबो के मैदान पर ही खेला गया था जहां इंग्लैंड की टीम ने 219 रनों का टारगेट चेस किया और श्रीलंका की टीम को पांच विकेट से हरा दिया. इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. श्रीलंका टीम से पथुम निसांका, चरिथ असलंका, और कुसल मेंडिस स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर इंग्लैंड टीम की तो जो रूट, बेन डकेट, और आदिल राशिद अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

जैक क्राउली की लंबे समय बाद इंग्लैंड की टीम की ओर से वनडे मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे. जैकब बेथेले को भी टीम में शामिल किया गया है. कप्तानी की जिम्मेदारी हैरी ब्रूक संभालेंगे, तो जो बटलर विकेटकीपर के रोल में नजर आएंगे. ओपनिंग की जिम्मेदारी क्राउली के साथ बेन डकेट निभाते हुए नजर आएंगे. नंबर तीन की पोजीशन पर जो रूट बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. सैम करन को भी अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है. वहीं, लियाम डॉसन को भी दूसरे स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड वनडे हेड-टू-हेड (SL vs ENG ODI Head To Head Record)

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 81 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 39 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 38 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहा और एक मैच टाई रहा है.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (SL vs ENG Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (SL vs ENG Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में श्रीलंका की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन इंग्लैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.