Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज़ (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Satta Bazar Favorite Team: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 16 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगली ओवल (Hagley Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा. न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में आमने-सामने होगी. न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरी टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 3-1 से टी20 सीरीज जीती है. इस वनडे सीरीज में केन विलियमसन भी टीम में वापसी कर रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: How To Watch New Zealand vs West Indies 1st ODI Match Free Live Streaming Online: न्यूज़ीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच कल खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

न्यूजीलैंड टीम को इस मैच में घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा और वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. न्यूजीलैंड टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी जीती है जिससे टीम का मनोबल ऊपर है और इस मैच में भी न्यूजीलैंड टीम आगे नजर आ रही है.

वेस्टइंडीज की टीम टी20 इंटरनेशनल सीरीज के खराब प्रदर्शन को भूलकर इस श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. वेस्टइंडीज ने पिछली वनडे सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेली जिसमें वह 2-1 से हार गई. न्यूजीलैंड टीम ने अपनी पिछली एकदिवसीय श्रृंखला में इंग्लैंड को 3-0 से हराया है. वनडे फॉर्मेट में भी न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 10 मैचों में से 8 मैच जीते हैं.

न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और लगातार पांच मैच जीते हैं. इस पहले मैच में भी न्यूजीलैंड की टीम शानदार प्रदर्शन कर सकती है. इस सीरीज में टीम में अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन और टॉम लैथम की वापसी हुई है तथा गेंदबाजी यूनिट में भी मैट हेनरी खेलते हुए नजर आएंगे जिससे टीम को मजबूती मिलेगी. न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी यूनिट काफी मजबूत नजर आ रही है. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के लिए उनकी बल्लेबाजी ही चिंता का विषय रही है. इस सीरीज में वेस्टइंडीज को अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs WI Head To Head Record)

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 68 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने 30 मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज की टीम को 31 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच बेनतीजा रहा हैं.

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा बाजार गर्म (NZ vs WI Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में न्यूजीलैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन वेस्टइंडीज की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.