Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 40 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान की टीम ने 34 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, बांग्लादेश की टीम को 6 मैचों में जीत नसीब हुई है. साल 2015 में बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की थी.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 2nd ODI Match Satta Bazar Favorite Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरा 2026 का दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 13 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले को जीतकर बांग्लादेश की टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Preview: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. पहले मुकाबले में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. ऐसे में दूसरे वनडे में पाकिस्तान की टीम वापसी करना चाहेगी, जबकि बांग्लादेश की नजर सीरीज जीतने पर होगी.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK ODI Head To Head Record)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 40 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान की टीम ने 34 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, बांग्लादेश की टीम को 6 मैचों में जीत नसीब हुई है. साल 2015 में बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की थी.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मैच पर सट्टा बाजार गर्म (BAN vs PAK Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (BAN vs PAK Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में पाकिस्तान की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन बांग्लादेश की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने रखा 275 रनों का टारगेट, माज़ सदाकत ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\