Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
भारत बनाम यूएई (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, Asia Cup 2025 2nd Match Satta Bazar Favourite Team: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला आज यानी 10 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया जहां टूर्नामेंट की शुरुआत बड़ी जीत से करना चाहेगा, वहीं यूएई (UAE) जैसी टीम को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस सीरीज में संयुक्त अरब अमीरात की अगुवाई मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) कर रहें हैं. जबकि, टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs UAE 2nd Match, Asia Cup 2025 Toss Winner Prediction: भारत बनाम यूएई के बीच शारजाह में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को हालांकि यूएई से सतर्क रहना होगा जो उलटफेर करने में माहिर है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं जिसने एक सप्ताह पहले दुबई पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी थी. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने इस बार एशिया कप में पहुंची है, जिनके लिए भी बतौर कप्तान ये काफी बड़ा टूर्नामेंट रहने वाला है.

हाल के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया ने 24 मुकाबले जीते हैं. इस दौरान टीम इंडिया को महज तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. यह आंकड़ा बताता है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताब की दावेदार क्यों मानी जा रही है.

टीम इंडिया बनाम यूएई टी20 हेड टू हेड (India vs UAE T20I Head to Head)

टीम इंडिया और यूएई के बीच अबतक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला अपने नाम किया था. यह मैच साल 2016 एशिया कप में हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. आज के मुकाबले में यूएई की टीम जीत का स्वाद चखना चाहेगी.

टीम इंडिया बनाम संयुक्त अरब अमीरात मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs UAE Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs UAE Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में टीम इंडिया फेवरेट चल रही है. लेकिन यूएई की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.