Sanju Samson IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, विस्फोटक बल्लेबाज के आकंड़ों पर एक नजर

मौजूदा टाटा आईपीएल के सीजन के 7वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना पंजाब किंग्स से 3 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी नई टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे. संजू सैमसन अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए थे. संजू सैमसन के पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

संजू सैमसन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 7th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सातवां मुकाबला कल यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

मौजूदा टाटा आईपीएल के सीजन के 7वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना पंजाब किंग्स से 3 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी नई टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे. संजू सैमसन अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए थे. संजू सैमसन के पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन

पंजाब किंग्स के खिलाफ सैमसन का बल्ला खूब चलता है. पंजाब किंग्स के खिलाफ संजू सैमसन ने 25 मैचों की 25 पारियों में 36.18 की औसत और 142.39 की स्ट्राइक रेट के साथ 796 रन बनाए हैं. इस बीच संजू सैमसन ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 69 चौके और 32 छक्के लगाए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ संजू सैमसन एक भी पारी में शून्य पर आउट नहीं हुए हैं.

इन बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हैं संजू सैमसन

संजू सैमसन उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक लगाए हैं. संजू सैमसन के अलावा क्रिस गेल, अभिषेक शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, माइक हसी, शिखर धवन और लेंडल सीमन्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक जड़े हैं.

पंजाब किंग्स के गेंदबाज के खिलाफ संजू सैमसन का प्रदर्शन

संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल का 12 पारियों में आमना-सामना हुआ है, जिसमें इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 53 गेंदों में 61 रन बनाए हैं. इस बीच युजवेंद्र चहल ने पांच बार संजू सैमसन को आउट किया है. अर्शदीप सिंह के खिलाफ संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 188.09 की स्ट्राइक रेट के साथ 79 रन बनाए हैं. इस बीच अर्शदीप ने उन्हें एक बार आउट किया हैं. मार्को जानसेन के खिलाफ संजू सैमसन ने 11 गेंदों में 15 रन (बिना आउट हुए) बनाए.

कुछ ऐसा रहा है संजू सैमसन का आईपीएल करियर

संजू सैमसन ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 178 मैच खेले हैं. इस दौरान संजू सैमसन ने लगभग 30 की औसत और 138.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,710 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन इस लीग में 26 अर्धशतकों के अलावा तीन शतक भी जड़ चुके हैं. आईपीएल में संजू सैमसन के नाम 380 चौके और 219 छक्के दर्ज हैं. संजू सैमसन सीएसके से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट