Oldest Cricketer Debut in Women Cricket: 66 साल की उम्र में सैली बार्टन ने किया डेब्यू, इंटरनेशनल महिला टी20 क्रिकेट में पदार्पण करने वाली बनीं सबसे उम्रदराज क्रिकेटर 

Oldest Cricketer Debut in Women Cricket: सैली बार्टन अब डेब्यू करने वाली सबसे उम्रदराज महिला क्रिकेटर बन गई हैं. 66 वर्षीय सैली बार्टन ने जिब्राल्टर के लिए एस्टोनिया के खिलाफ महिला टी20I में डेब्यू किया है. 66 साल 334 दिन की उम्र में उन्हें मैच से पहले टीम के साथ पोज देते हुए देखा गया. सैली बार्टन ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के लिए पुर्तगाल के अकबर सैयद के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. वह T20I में किसी भी लिंग के लिए डेब्यू करने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गई हैं.

66 साल की उम्र में सैली बार्टन ने किया डेब्यू