Sachin Tendulkar ने अपने पुरे क्रिकेट करियर में कभी नहीं किया शराब का विज्ञापन, ये रही बड़ी वजह

सचिन तेंदुलकर ने आगे कहा कि मेरे पिता ने मुझे बताया कि मैं एक रोल मॉडल हूं और बहुत सारे लोग आप का अनुसरण करेंगे. यही कारण है कि मैंने कभी तंबाकू उत्पादों या अल्कोहल का समर्थन नहीं किया. 1990 के दशक में मेरे बल्ले पर कोई स्टिकर नहीं था.

सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: क्रिकेट के गॉड कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने पुरे क्रिकेट करियर के दौरान कभी भी शराब (Alcohol) का विज्ञापन नहीं किया. सचिन तेंदुलकर ने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था. सचिन तेंदुलकर ने बताया था कि उन्होंने अपने पिता को बड़ा वचन दिया था. सचिन ने कहा कि मैंने अपने पिता से वादा किया था कि मैं कभी तंबाकू उत्पादों या अल्कोहल का विज्ञापन नहीं करूंगा. Australia के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली ने मास्टर ब्लास्टर Sachin Tendulkar और Brian Lara की बल्लेबाजी को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

सचिन तेंदुलकर ने आगे कहा कि मेरे पिता ने मुझे बताया कि मैं एक रोल मॉडल हूं और बहुत सारे लोग आप का अनुसरण करेंगे. यही कारण है कि मैंने कभी तंबाकू उत्पादों या अल्कोहल का समर्थन नहीं किया. 1990 के दशक में मेरे बल्ले पर कोई स्टिकर नहीं था. मेरे पास अनुबंध नहीं था, लेकिन टीम में हर कोई विशेष रूप से विल्स और फोर स्क्वॉयर का प्रमोशन कर रहे थे, लेकिन फिर भी मैंने अपने पिता को दिए हुए वादे को नहीं तोड़ा. मैंने इन ब्रांड्स का समर्थन नहीं किया.

मास्टर ब्लास्टर ने बताया कि मुझे उनके ब्रांड के स्टिकर को बल्ले पर लगाकर प्रोमोशन करने के कई ऑफर मिले, लेकिन मैं उन सभी का समर्थन नहीं करना चाहता था. मैं इन दोनों चीजों (सिगरेट और शराब ब्रांड्स) से दूर रहा और कभी अपने पिता से किया हुआ वादा नहीं तोड़ा.

बता दें कि सचिन ने अपने करियर के दौरान वनडे में 15,921 और टेस्ट में 18,426 रन बनाए हैं. सभी फॉरमेटो को मिलाकर सचिन के नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं. सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. 24 फरवरी 2010 को सचिन ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला दोहरा शतक जड़ा. उनसे पहले कई बल्लेबाज 200 रन के आंकड़े के करीब जरूर पहुंचे, लेकिन कोई भी बल्लेबाज इस जादुई आंकड़े को पार नहीं कर पाए.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Maharashtra Dry Day Today: महाराष्ट्र में आज नहीं मिलेगी शराब, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर दुकानों, बार और रेस्तरां में पीने और बिक्री पर लगा प्रतिबंध

Ireland vs Oman, T20 World Cup 2026 22nd Match Scorecard: कोलंबो में आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से रौंदा, जोशुआ लिटिल ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें IRE बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

\