क्रिकेट

SA vs SL 2nd Test 2024 Day 5 Live Streaming: पांचवें दिन श्रीलंका को जीत के लिए 143 रनों की जरुरत, साउथ अफ्रीका को चाहिए 5 विकेट, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले का पांचवां दिन आज यानी 8 दिसंबर से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गक्वेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 52 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए.

SA vs SL 2nd Test 2024 Day 5 Live Streaming: पांचवें दिन श्रीलंका को जीत के लिए 143 रनों की जरुरत, साउथ अफ्रीका को चाहिए 5 विकेट, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त
SA vs SL (Photo: @OfficialSLC/@ProteasMenCSA)

South Africa National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 2nd Test 2024 Day 5 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले का पांचवां दिन आज यानी 9 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गक्वेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 52 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए. मेहमान टीम को जीत के लिए 143 रनों की जरुरत है. फिलहाल श्रीलंका की ओर सेकुसल मेंडिस 56 गेंदों में 39 रन और धनंजय डी सिल्वा 64 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा पथुम निसांका 18 रन, दिनेश चांदीमल 29 रन, एंजेलो मैथ्यूज 32 रन और कामिंदु मेंडिस 35 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में अब तक केशव महाराज और डेन पैटरसन ने अच्छी गेंदबाजी की है. दोनों गेंदबाजों को 1-1 विकेट चटकाए है. जबकि कगिसो रबाडा को एक विकेट मिला है. दोनों टीमों के पांचवें दिन अहम है. श्रीलंका को जीतन143 रन चाहिए तो वही साउथ अफ्रीका को पांच विकेट चटकाने हैं. यह भी पढें: West Indies vs Bangladesh 1st ODI 2024 Scorecard: पहले वनडे में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदा, शेरफेन रदरफोर्ड ने ठोका ताबड़तोड़ शतक, यहां देखें स्कोरकार्ड

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का कब खेला जाएगा?

साउथ अफ्रीकाऔर श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबला का पांचवें दिन आज यानी 9 दिसंबर सोमवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे गक्वेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा.

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल कहां देखें?

बता दें की भारत में टीवी पर साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18-1 और स्पोर्ट्स 18-1 एचडी चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2024 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).