टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पूरी टीम छह रन पर हुई ढेर
रवांडा के लिए, 19 वर्षीय तेज गेंदबाज जोसिएन न्यारनकुंडिंजा ने एक रन दिए बिना तीन विकेट लिए. मध्यम गति के तेज गेंदबाज मैरी डायने बिमनीमाना और लेगस्पिनर मार्गुटरेटे वुमिलिया ने दो-दो विकेट लिए.
किगाली सिटी: रवांडा ने मंगलवार को किगाली सिटी में क्विबुका महिला टूर्नामेंट में माली को सिर्फ छह रन पर ढेर कर दिया जो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूनतम स्कोर है. माली की पारी सिर्फ नौ ओवर तक चली. सलामी बल्लेबाज मारिमा समाके ने एक रन बनाया जबकि बाकी पांच रन अतिरिक्त के थे. रवांडा ने इसके बाद सिर्फ चार गेंद में बिना कोई विकेट गंवाये लक्ष्य हासिल कर लिया. जो शेष गेंदों (116) के मामले में जीत के सबसे बड़े अंतर का नया रिकॉर्ड है.
रवांडा के लिए, 19 वर्षीय तेज गेंदबाज जोसिएन न्यारनकुंडिंजा ने एक रन दिए बिना तीन विकेट लिए. मध्यम गति के तेज गेंदबाज मैरी डायने बिमनीमाना और लेगस्पिनर मार्गुटरेटे वुमिलिया ने दो-दो विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).