RR vs KKR, IPL 2024 70th Match Stats And Record Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत टॉप दो में जगह पक्की करने के लिए मैदान में उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, आज मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के 19 अंक है और उसका पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहना तय है. अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछला मैच बारिश में धुलने से कोलकाता नाइट राइडर्स को एक अंक मिला. कोलकाता नाइट राइडर्स के हौसले बुलंद है. 11 मई को ईडन गार्डंस में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद से केकेआर ने बारिश की भेंट हुए इस मैच के अलावा कोई मुकाबला नहीं खेला है.

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: Twitter)

RR vs KKR, IPL 2024 70th Match Records and Approaching Milestones: गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) का 70वां मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) एक बार फिर इस सीजन में टकराएंगी. राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का पिछले मैच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ था, जो बारिश के चलते रद्द हो गया था

राजस्थान रॉयल्स की टीम चार मैचों के हार के सिलसिले को तोड़कर रविवार को अहम मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टॉप दो में जगह पक्की करने उतरेगी. 16 पॉइंट्स लेकर प्लेऑफ में जगह बना चुके राजस्थान रॉयल्स लगातार चार मैच हार चुके हैं. पिछले दो मैचों में राजस्थान रॉयल्स 150 के पार भी नहीं पहुंच सकी और अब विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर के घर लौटने के बाद टीम की राह और मुश्किल हो गई है. RR vs KKR, IPL 2024 70th Match: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, दोनों टीमों के आकंड़ो पर एक नजर

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के 19 अंक है और उसका पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहना तय है. अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछला मैच बारिश में धुलने से कोलकाता नाइट राइडर्स को एक अंक मिला. कोलकाता नाइट राइडर्स के हौसले बुलंद है. 11 मई को ईडन गार्डंस में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद से केकेआर ने बारिश की भेंट हुए इस मैच के अलावा कोई मुकाबला नहीं खेला है.

दोनों ही टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. पॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स 13 मैचों में 8 जीत और 19 अंकों के साथ पहले और राजस्थान रॉयल्स 13 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉप-2 में अपनी जगह पहले ही सुनिश्चित कर ली है. राजस्थान रॉयल्स को दूसरे पायदान पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए आगामी मैच जीतना अहम है.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को 50 कैच तक पहुंचने के लिए तीन और कैच की जरूरत है.

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 50 विकेट तक पहुंचने के लिए चार और विकेट की दरकार है.

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल को 2500 रन तक पहुंचने के लिए सोलह रन और चाहिए.

टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ को 4000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए पंद्रह रन और चाहिए.

टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज मनदीप सिंह को 4000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 95 रन और चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड