RR vs GT, IPL 2023 Match 48: आज होगा राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें सवाई मानसिंह स्टेडियम के रोचक आंकड़े

गुजरात टाइटंस के 12 प्वाइंट्स के साथ +0.532 का नेट रनरेट मौजूद है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के पास 10 प्वाइंट्स और +0.800 का नेट रनरेट मौजूद है. दोनों ही टीमें अब तक अच्छे फॉर्म में दिखी हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाज़ी मारती है.

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन का 48वां मुकाबला 5 मई जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जहां 16वें सीजन में एक बार फिर संजू सैमसन (Sanju Samson) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक दूसरे का सामना करने के लिए तैयार है. पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को उसके घर में हराया था. वहीं इस बार गुजरात टाइटंस अपने घर की हार का बदला लेना चाहेगी.

मौजूदा समय में गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में पहले और राजस्थान रॉयल्स चौथे पायदान पर मौजूद है. दोनों ही टीमें अब तक 9-9 मुकाबले खेल चुकी हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 6 जीत अपने नाम की है और राजस्थान रॉयल्स के पास 5 जीत मौजूद हैं. RR vs GT, IPL 2023 Match 48: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

गुजरात टाइटंस के 12 प्वाइंट्स के साथ +0.532 का नेट रनरेट मौजूद है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के पास 10 प्वाइंट्स और +0.800 का नेट रनरेट मौजूद है. दोनों ही टीमें अब तक अच्छे फॉर्म में दिखी हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाज़ी मारती है.

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाना है. यह मैदान राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान है और इस सीजन इसे 5 मैच की मेजबानी मिली है, इनमें से 2 मैच खेला जा चुका है.

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. इस मैदान पर कोई भी टीम कभी भी 200 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है और यहां केवल 1 शतक लगा है. इस सीजन खेले गए एकमात्र मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 154 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम महज 144 रन बना सकी थी और मुकाबला हार गई. इस स्टेडियम में पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 157 रन है.

बता दें कि इस मैदान पर अब तक 49 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 17 मुकाबले जीते हैं. जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 32 में जीत दर्ज की है. इस मैदान पर उच्चतम टीम स्कोर (197/5) का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम दर्ज है, जो राजस्थान रॉयल्स ने साल 2012 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बनाया था. यहां न्यूनतम स्कोर (92) है, जो मुंबईं इंडियंस ने साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल.

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जयंत यादव.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू